आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में कई लोग मानसिक थकान का अनुभव करते हैं. लगातार काम का दबाव, तनाव, नींद की कमी और स्क्रीन पर अधिक समय बिताने से दिमाग थका हुआ महसूस कर सकता है. इसका असर फोकस क्षमता, मूड और दैनिक कार्यों पर पड़ने लगता है. कई बार व्यक्ति शारीरिक रूप से ठीक होने के बावजूद मानसिक रूप से बेहद थका हुआ महसूस करता है.

केवल तनाव का परिणाम नहीं होती, बल्कि यह लाइफस्टाइल, काम के बोझ और आराम की कमी से भी जुड़ी हो सकती है. जब दिमाग को पर्याप्त अराम नहीं मिलता, तो सोचने-समझने की क्षमता प्रभावित होने लगती है. छोटी-छोटी बातों पर चिड़चिड़ापन, काम में रुचि कम होना और निर्णय लेने में कठिनाई महसूस हो सकती है. अगर समय रहते इस पर ध्यान न दिया जाए, तो इसका असर मानसिक स्वास्थ्य और काम करने की क्षमता दोनों पर पड़ सकता है. ऐसे में यह समझना जरूरी है कि कुछ आसान आदतों को अपनाकर मानसिक थकान को कम किया जा सकता है और मन को शांत व एनर्जेटिक बनाए रखा जा सकता है.
मानसिक थकान के कौन से संकेत दिखाई देते हैं?
आरएमएल हॉस्पिटल में मेडिसिन विभाग में डायरेक्टर प्रोफेसर डॉ. सुभाष गिरिबताते हैं किमानसिक थकान होने पर व्यक्ति को लगातार थकान, फोकस करने में कठिनाई और काम में मन न लगने जैसी समस्याएं हो सकती हैं. कई लोगों को छोटी-छोटी बातों पर चिड़चिड़ापन महसूस होता है और निर्णय लेने में भी परेशानी हो सकती है.
Khabar Monkey
इसके अलावा, नींद आने में दिक्कत, बार-बार भूलना, मूड खराब रहना और किसी काम को पूरा करने में अधिक समय लगना भी इसके संकेत हो सकते हैं. कुछ लोगों को सिर भारी लगना या प्रेरणा की कमी महसूस हो सकती है. अगर ये लक्षण लंबे समय तक बने रहें, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.
मानसिक थकान दूर करने के लिए कौन सी आदतें अपनाएं?
पर्याप्त नींद लें, काम के बीच छोटे-छोटे ब्रेक लें और स्क्रीन टाइम को सीमित करें. नियमित व्यायाम, ध्यान और गहरी सांस लेने की आदत दिमाग को आराम देने में मदद कर सकती है.
इसके अलावा, संतुलित डाइट लें और दिनचर्या को व्यवस्थित रखें. दोस्तों या परिवार से बात करना और पसंदीदा एक्टिविटी में समय बिताना भी मानसिक थकान कम करने में सहायक हो सकता है.
कब मानसिक थकान को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए?
अगर लगातार कई दिनों तक थकान बनी रहे, ध्यान न लगे, नींद प्रभावित हो या तनाव बहुत बढ़ जाए, तो विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है. जब मानसिक थकान का असर काम, पढ़ाई या रिश्तों पर पड़ने लगे, तो इसे गंभीरता से लेना चाहिए. समय पर मदद लेने से स्थिति में सुधार किया जा सकता है.





