शराब और सिगरेट से सेहत को कितना ज्यादा नुकसान होता है. ये जानने के बावजूद भी लोग इसकी लत का चाहकर भी नहीं छोड़ पाते हैं. ये मुश्किल जरूर है, लेकिन इंपॉसिबल नहीं है. बस आपको एक बार शुरुआत करने की जरूरत है. आप भी अगर लंबे समय से सिगरेट और शराब छोड़ने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन बार-बार आप इसी तरफ अट्रैक्ट होते रहते हैं तो इससे पहले आप एक सिंपल सी आदत शुरू करें. यहां पर दी गई एक ड्रिंक बनाएं और इसे रोज पिएं. ये धीरे-धीरे सिगरेट और शराब की तलब को कम करने में मदद करेगी.

अगर एक बार शराब और सिगरेट पीना शुरू कर दिया तो आपको पता भी नहीं चलता है कि कब आप बीमारियों का शिकार बन जाते हैं. इससे फेफड़े, लिवर, किडनी, हार्ट जैसे अंगों को नुकसान पहुंचता है और कई बार स्थिति बहुत गंभीर भी हो जाती है. ऐसे में जरूरी है कि आप इन चीजों से दूरी बनाएं. तो चलिए जान लेते हैं कौन सी ड्रिंक आपको शराब-सिगरेट की लत छुड़ाने में मदद कर सकती है.
एक्सपर्ट ने बताई ड्रिंक
शराब और सिगरेट की लत को छुड़ाने के लिए सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने एक सिंपल सी ड्रिंक बताई है जो आप रोजाना पी सकते हैं. इस ड्रिंक को बनाने के लिए घर में ही आपको नेचुरल इनग्रेडिएंट मिल जाएंगे.
डिटॉक्स शॉट बनाना और पीना
- आपको चाहिए एक छोटा टुकड़ा अदरक, आधा नींबू, 1 छोटा चम्मच शहद और थोड़ी सी हल्दी.
आपको अदरक पीसकर बस इतना रस निकाल लेना है कि ये 1 चम्मच हो जाए. इसमें इतना ही बराबर मात्रा में नींबू का रस मिला लें. 1 चुटकी शुद्ध हल्दी एड करें या फिर कच्ची हल्दी का रस मिला लें.
Khabar Monkey
Getty Images
कब पिएं ये शॉट
आपको ये देसी ड्रिंक या डिटॉक्स शॉट सुबह रोजाना खाली पेट पीना है. इससे आपको धीरे-धीरे कई फायदे भी दिखाई देंगे.
ये कैसे है हेल्पफुल
ये ड्रिंक आपके लिवर को नेचुरली डिटॉक्स करने में हेल्पफुल होती है और धीरे-धीरे तलब को कम करने में मदद करती है. इसके अलावा ये आपके पाचन और मेटाबॉलिज्म को भी सुधारती है. इसी के साथ ये आपके शरीर को अंदर से स्वस्थ रखने में भी सहायक है.
View this post on Instagram
ये चीजें भी हैं जरूरी
- कभी-कभी कुछ चीजें तेजी से नहीं होती हैं, बल्कि आपको शुरुआत करनी होती है.
- दूसरी चीज है कि आपको शराब-सिगरेट छोड़ने का गोल सेट करना होता है ताकि आप मेंटली तैयार हो जाएं.
- सीधे शब्दों में कहें तो आपको अपनी तरफ से पूरी कोशिश करनी होगी कि आपको शराब-सिगरेट छोड़नी है.
- आप चंद्र नाड़ी प्राणायाम कर सकते हैं ये आपको मेंटली मजबूत बनाएगा.
- इसके अलावा तुरंत इस लत को छोड़ने की बजाय धीरे-धीरे कम करें ताकि आपकी साइकोलॉजिकल डिपेंडेंसी कम होती जाए.
- अगर आपको शराब की तलब महसूस हो तो खुद को किसी काम में बिजी करें या फिर इलायची, लौंग जैसी चीजें चबा सकते हैं.





