SportsViral

T20 World Cup के लिए बांग्लादेश टीम का ऐलान, 14 जून को खेलेगी अपना पहला मैच, ये रहा 15 सदस्यीय स्क्वॉड

Bangladesh Women’s Cricket Team For T20 WC 2026: महिला क्रिकेट में छोटे फॉर्मेट का महाकुंभ यानी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरू होने में अब कुछ ही समय का वक्त है, जो कि 12 जून से शुरू होगा। ऐसे में इसमें प्रतिभाग करने वाली दुनियाभर की टीमें अपने स्क्वॉड का ऐलान करने लगी हैं। इसी कड़ी में बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम ने भी अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। इस दौरान टीम की कमान विकेटकीपर बल्लेबाज निगार सुल्ताना को सौंपी गई है।

T20 World Cup के लिए बांग्लादेश टीम का ऐलान, 14 जून को खेलेगी अपना पहला मैच, ये रहा 15 सदस्यीय स्क्वॉड
T20 World Cup के लिए बांग्लादेश टीम का ऐलान, 14 जून को खेलेगी अपना पहला मैच, ये रहा 15 सदस्यीय स्क्वॉड

वहीं, टीम में कई अनुभवी और युवा खिलाड़ियों को भी मौका दिया गया है। निगारा सुल्ताना के अलावा नाहिदा अख्तर उपकप्तानी की जिम्मेदारी संभालती हुई नजर आएंगी। बांग्लादेशी टीम की कोशिश इस बार टूर्नामेंट को अपने नाम करने की है। यही कारण है कि टीम इस बार बड़े इरादों के साथ मैदान पर उतरेगी।

14 जून को करेगी अपने अभियान की शुरुआत

बांग्लादेशी महिला क्रिकेट टीम में अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को करेगी। इस दिन वो नीदरलैंड्स के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन में मुकाबला खेलेगी। जिसके बाद बांग्लादेश का मुकाबला क्रमश: ऑस्ट्रे्लिया, पाकिस्तान, भारत और साउथ अफ्रीका जैसी दिग्गज टीमों के खिलाफ होने वाला है। इससे पहले वो लॉफबोरो में टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपने तैयारियों को अंजाम देगी। वहीं, टीम को इस बड़े टूर्नामेंट से पहले नीदरलैंड और स्क्वॉटलैंड के खिलाफ ट्राई सीरीज में हिस्सा लेना है।

T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए बांग्लादेश महिला टीम का 15 सदस्यीय स्क्वॉड

निगार सुल्ताना जोटी (कप्तान), नाहिदा अख्तर (उपकप्तान), शर्मिन अख्तर सुप्ता, शोभना मोस्टारी, शोर्ना अख्तर, रितु मोनी, राबेया खान, फहीमा खातून, फरीहा इस्लाम त्रिस्ना, दिलारा अख्तर, मारूफा अख्तर, शांजिदा अख्तर मगला, सुल्ताना खातून, जुआइरिया फिरदौस और ताजनेहार।

Khabar Monkey

टूर्नामेंट में बांग्लादेशी टीम का शेड्यूल

14 जून- बांग्लादेश बनाम नीदरलैंड, एजबेस्टन, बर्मिंगम
17 जून- बांग्लादेश बनाम ऑस्ट्रे्लिया, हेडिंग्ले, लीड्स
20 जून- बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान, हैम्पशायर बाउल, साउथेम्प्टन
25 जून- बांग्लादेश बनाम, ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर
28 जून- बांग्लादेश बनाम साउथ अफ्रीका, लॉर्ड्स, लंदन

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply