वैभव सूर्यवंशी मैदान पर खेलने उतरे और कोई रिकॉर्ड ना बने ऐसा अब कम ही होते हुए देखने को मिलता है, जिसमें आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 9 मई को जब वह बल्लेबाजी करने उतरे तो टी20 क्रिकेट में एक ऐसे बड़े रिकॉर्ड को अपने नाम करने में कामयाब हो गए जो इससे पहले कोई भी खिलाड़ी करने में कामयाब नहीं हो सका था। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का बल्ला आईपीएल के 19वें सीजन में जमकर बोलते हुए देखने को मिला है, जिसमें गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में 16 गेंदों में अपनी 36 रनों की पारी में उन्होंने 3 चौके और तीन छक्के लगाने के साथ एक ऐसा कारनामा किया जिसके साथ ही वह इतिहास रचने में कामयाब हो गए।
Khabar Monkey

वैभव टी20 क्रिकेट में सबसे कम गेंदों में छक्कों का शतक पूरा करने वाले खिलाड़ी बने
टी20 क्रिकेट का आगाज होने के बाद से अब तक इस फॉर्मेट में एक से एक दिग्गज खिलाड़ी देखने को मिले हैं, लेकिन वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 15 साल की उम्र में एक ऐसा कारनामा कर दिया है जिसके बाद उसकी गूंज काफी लंबे समय तक देखने को मिलने वाली है। वैभव ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में जैसे ही अपनी पारी की पहली गेंद पर छक्का जड़ा उसी के साथ वह टी20 क्रिकेट में सबसे कम गेंदों में 100 छक्के पूरे करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया, जिसमें वैभव सूर्यवंशी ने ये कारनामा सिर्फ 514 गेंदों के अंदर किया। वहीं इससे पहले ये रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी कायरन पोलार्ड के नाम पर था जिन्होंने 843 गेंदों में इस कारनामे को अंजाम दिया था।
20 साल से कम उम्र में 100 छक्के पूरे करने वाले बने पहले खिलाड़ी
वैभव सूर्यवंशी अब टी20 क्रिकेट में 20 साल से कम उम्र में 100 छक्के पूरे करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। वहीं इसके अलावा वैभव सूर्यवंशी किसी एक आईपीएल सीजन में पहले 6 ओवर्स में 30 या उससे अधिक छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। वैभव सूर्यवंशी के टी20 करियर को लेकर बात की जाए तो उन्होंने 29 मुकाबलों में खेलते हुए अब तक 29 पारियों में बल्लेबाजी की है और उसमें उन्होंने 40.75 के औसत से 529 गेंदों का सामना किया है और 1141 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 4 शतकीय और तीन अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं। इसके अलावा वैभव सूर्यवंशी 102 छक्के लगाने के साथ 91 चौके लगाए हैं।





