Lucknow: उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की खबर सामने आई है। सूत्रों के अनुसार छह नेताओं को मंत्री बनाया जा सकता है। इन नेताओं में भूपेंद्र चौधरी, मनोज पांडे, कृष्णा पासवान, हंसराज विश्वकर्मा, सुरेंद्र दिलेर शामिल हैं।

इन सभी नेताओं की मुख्यमंत्री से मुलाकात हुई और सभी के साथ करीब आधे घंटे तक बातचीत हुई। माना जा रहा है कि इस बैठक के बाद मंत्रिमंडल विस्तार का ऐलान जल्द किया जा सकता है।
Khabar Monkey
ये कदम मुख्यमंत्री के रणनीतिक निर्णय के तहत माना जा रहा है और आगामी समय में यूपी की राजनीतिक दिशा पर इसका असर पड़ सकता है।





