SportsViral

IPL में 11 गेंद का ओवर करने वाले 7वें गेंदबाज बने जोफ्रा आर्चर, सिराज, हार्दिक-अर्शदीप के क्लब में शामिल

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) में शनिवार (9 मई) को गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने पहले ओवर में काफी खराब गेंदबाजी की। जोफ्रा का लाइन और लेंथ पर नियंत्रण नहीं था। उन्होंने 11 गेंद का ओवर किया। उन्होंने 4 वाइड और एक नोबॉल की और आईपीएल में सबसे बड़ा 11 गेंद का ओवर करने वाले 7वें गेंदबाज बने। वह मोहम्मद सिराज, हार्दिक पंड्या और अर्शदीप सिंह जैसे गेंदबाजों के अनचाहे क्लब में शामिल हुए। हालांकि, उनके नाम आईपीएल में मैच का सबसे लंबा पहला ओवर करने का अनचाहा रिकॉर्ड हो गया।

IPL में 11 गेंद का ओवर करने वाले 7वें गेंदबाज बने जोफ्रा आर्चर, सिराज, हार्दिक-अर्शदीप के क्लब में शामिल
IPL में 11 गेंद का ओवर करने वाले 7वें गेंदबाज बने जोफ्रा आर्चर, सिराज, हार्दिक-अर्शदीप के क्लब में शामिल

Khabar Monkey

Leave a Reply