SportsViral

रियान पराग क्यों नहीं खेल रहे गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबला? कप्तान यशस्वी जायसवाल ने टॉस पर बताई पूरी बात

राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस की टीम के बीच में इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 52वां लीग मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स की टीम अपने नियमित कप्तान रियान पराग के बिना ही मैदान पर खेलने उतरी है, जिसमें कप्तानी की जिम्मेदारी ओपनिंग बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल संभाल रहे हैं, जिनका आईपीएल में ये बतौर कप्तान पहला मुकाबला है। जायसवाल ने टॉस के समय रियान पराग के इस मैच में ना खेलने के कारण का भी खुलासा किया।

रियान पराग क्यों नहीं खेल रहे गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबला? कप्तान यशस्वी जायसवाल ने टॉस पर बताई पूरी बात
रियान पराग क्यों नहीं खेल रहे गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबला? कप्तान यशस्वी जायसवाल ने टॉस पर बताई पूरी बात

हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के चलते बाहर हुए रियान पराग

गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में राजस्थान रॉयल्स टीम की कप्तानी संभाल रहे यशस्वी जायसवाल ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लेने में बिल्कुल भी देरी नहीं लगाई। वहीं जब उनसे रियान पराग के इस मैच से बाहर रहने के कारण को लेकर पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मुकाबले से एक दिन पहले प्रैक्टिस के दौरान उन्हें हैमस्ट्रिंग में खिंचाव की समस्या हो गई थी, जिसके चलते वह इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। वह जल्द ही फिर से मैदान पर वापसी करेंगे। वहीं राजस्थान रॉयल्स ने इस मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग 11 में दो बदलाव किए हैं जिसमें शिमरन हेटमायर की वापसी हुई है।

यहां पर देखिए इस मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

राजस्थान रॉयल्स – यशस्वी जायसवाल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, शुभम दुबे, दसुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, ब्रजेश शर्मा, यश राज पुंजा।

गुजरात टाइटंस – शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज।

दोनों टीमों के लिए है काफी अहम मुकाबला

आईपीएल 2026 में अब सभी टीमों के लिए प्लेऑफ में पहुंचने की रेस में बने रहने के लिए हर मुकाबला काफी अहम हो गया। इसमें राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस की स्थिति थोड़ी बेहतर नजर आ रही है, जिसमें दोनों ने 10-10 मैचों में खेलते हुए 6-6 मुकाबले जीते हैं। ऐसे में इस मैच को जीतने वाली टीम प्वाइंट्स टेबल में टॉप-2 में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो जाएगी।

Khabar Monkey

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply