SportsViral

GT के खिलाफ टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स ने चुनी गेंदबाजी, चोटिल कप्तान रियान पराग प्लेइंग XI से बाहर

Rajasthan Royals vs Gujarat Titans: आईपीएल 2026 के 52वें मुकाबले में शनिवार को राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की भिड़ंत गुजरात टाइटंस (जीटी) के साथ हो रही है। सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में आरआर के कप्तान यशस्वी जायसवाल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

GT के खिलाफ टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स ने चुनी गेंदबाजी, चोटिल कप्तान रियान पराग प्लेइंग XI से बाहर
GT के खिलाफ टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स ने चुनी गेंदबाजी, चोटिल कप्तान रियान पराग प्लेइंग XI से बाहर

रियान पराग इंजरी के कारण बाहर

राजस्थान रॉयल्स के नियमित कप्तान रियान पराग इंजरी की वजह से यह मुकाबला नहीं खेल रहे हैं। रियान के स्थान पर राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन में शिमरोन हेटमायर की एंट्री हुई है। टॉस जीतने के बाद कप्तान यशस्वी ने कहा, “हम पहले गेंदबाजी करना चाहते हैं। मुझे लगता है कि विकेट काफी अच्छा है। पराग की हैमस्ट्रिंग खिंच गई है, वह जल्द ही वापस आ जाएंगे। पराग की जगह पर हेटमायर आए हैं। आएगा।”

प्रसिद्ध कृष्णा की एंट्री

गुजरात टाइटंस ने भी इस मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। मानव सुथार की जगह पर प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी हुई है। टॉस हारने के बाद कप्तान शुभमन गिल ने कहा, “हम भी पहले गेंदबाजी करना पसंद करते। मानव की जगह प्रसिद्ध वापस आए हैं। मुझे लगता है कि अपनी ताकत पर ध्यान देना जरूरी है। हमने कुछ एरिया पर सोच-विचार किया है। हमने जो ज्यादातर मैच खेले हैं, वे काफी करीबी रहे हैं। हम देखेंगे कि पहले कुछ ओवर में चीजें कैसी रहती हैं।”

Khabar Monkey

ने इस सीजन अब तक खेले 10 मुकाबलों में से 6 में जीत दर्ज की है, जबकि 4 मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। बल्लेबाजी में वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की सलामी जोड़ी ने अच्छा प्रदर्शन किया है, तो नंबर तीन पर ध्रुव जुरेल अपनी काबिलियत साबित करने में सफल रहे हैं। कप्तान रियान पराग भी फॉर्म में लौट आए हैं और उन्होंने आखिरी मैच में 90 रनों की दमदार पारी खेली थी। गेंदबाजी में जोफा आर्चर और नांद्रे बर्गर की जोड़ी ने बढ़िया प्रदर्शन किया है। हालांकि, रवि बिश्नोई रनों पर अंकुश लगाने में नाकाम रहे हैं।

दूसरी तरफ, गुजरात टाइटंस के लिए साई सुदर्शन और शुभमन गिल ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं, जोस बटलर ने भी अहम योगदान दिया है। जीटी की चिंता का विषय टीम का मिडिल ऑर्डर रहा है। राहुल तेवतिया, वॉशिंगटन सुंदर इस सीजन कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके हैं। हालांकि, गुजरात टाइटंस का गेंदबाजी अटैक अच्छी फॉर्म में है। पंजाब किंग्स के खिलाफ आखिरी मुकाबले में मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया था। वहीं, जेसन होल्डर ने अकेले 4 विकेट निकाले थे।

दोनों टीमों की प्लेइंग XI

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन: (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, बृजेश शर्मा और यशराज पुंजा।

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply