घर पर अगर आपने एक बार पनीर बनाकर खा लिया तो आप इसे मार्केट से खरीदना भूल जाएंगे, क्योंकि फ्रेश बने पनीर का स्वाद कमाल का होता है. ये बिल्कुल भी खिंचता नहीं है और मुंह में जाते ही मेल्ट हो जाता है. इसी के साथ सबसे अच्छी चीज होती है कि घर पर बने पनीर में मिलावट का डर नहीं रहता, साथ ही हाइजीन भी बना रहता है. ये दो चीजें आपके हेल्दी रहने के लिए बहुत जरूरी होती हैं. पनीर को बनाने के लिए दूध को पहले फाड़ना होता है. कुछ लोग इसके लिए वाइट विनेगर, कुछ नींबू के रस तो कुछ फिटकरी का यूज करते हैं. पनीर का स्वाद और टेक्सचर दोनों सही रहें. इसके लिए जरूरी है कि आप इन चीजों की मात्रा का ध्यान रखें.
Khabar Monkey

बाजार में शायद ही आपको ऐसा पनीर मिलता हो जो बिल्कुल स्वाद और टेक्सचर में आपके मनमुताबिक हो. कई बार या तो ये रबर जैसा हो जाता है या फिर इसका स्वाद सही नहीं रहता है. दरअसल पनीर में मैदा, स्टार्च के अलावा खराब क्वालिटी के मिलावटी दूध आदि का इस्तेमाल भी खूब किया जाने लगा है. तो चलिए जान लेते हैं घर पर स्पंजी और स्वादिष्ट पनीर बनाने के लिए क्या ध्यान में रखें और इसमें दूध की मात्रा के हिसाब से कितना सिरका, नींबू का रस या फिटकरी का यूज करना चाहिए.
नींबू का रस
अगर आप पनीर बनाने के लिए नींबू के रस का यूज कर रहे हैं तो आप दूध की मात्रा के हिसाब से ही लेमन जूस लें. जैसे मान लीजिए कि आपने 1 लीटर दूध लिया है तो इसे फाड़ने के लिए आप 2 से 3 बड़े चम्मच नींबू के रस का इस्तेमाल करें.
फिटकरी से पनीर
आप पनीर बनाने के लिए दूध को फाड़ने के लिए नींबू और विनेगर की जगह फिटकरी का यूज भी कर सकते हैं. फिटकरी से पनीर बना रहे हैं तो 1 लीटर दूध को फाड़ने के लिए आपको एक छोटा टुकड़ा फिटकरी चाहिए होगी. ये टुकड़ा बस मटर के दाने से थोड़ा सा बड़ा या इसी के साइज का काफी रहता है.
Getty Images
कितना लें विनेगर
इसी तरह से अगर आपको 1 लीटर दूध से पनीर तैयार करना है तो इसके लिए 2 बड़े चम्मच विनेगर काफी रहता है. ज्यादा विनेगर का इस्तेमाल करने से पनीर का स्वाद बिगड़ सकता है, इसलिए इसकी मात्रा का ध्यान रखने की खास जरूरत होती है.
ये बोनस टिप्स करें नोट
पनीर को बनाने के लिए आप चाहे नींबू का रस इस्तेमाल कर रहे हो या फिर विनेगर या फिटकरी. तीनों ही चीजों में मात्रा का ध्यान रखने के साथ ही ये भी ध्यान रखें की दूध को फाड़ने के लिए ये इनग्रेडिएंट्स सीधे एड न करें. पहले बाउल में थोड़ा पानी लें. इसमें लेमन जूस या फिर विनेगर और फिटकरी जो भी यूज कर रहे हैं उसे घोल लें, फिर दूध में डालें. इससे पनीर का स्वाद खराब नहीं होता है.





