Tumsar Ansuiya Mata Festival: तुमसर के स्थानीय लोणारी कुनबी समाज सेवा संस्था के तत्वावधान में संस्था के सभागार में विदेही सती अनसुया माता जन्मोत्सव समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। इस धार्मिक और सामाजिक उत्सव में समाज के लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और माता की भक्ति में लीन नजर आए।
Khabar Monkey

समारोह का शुभारंभ सती अनसुया माता की प्रतिमा की स्थापना, ज्योति प्रज्ज्वलन और विधिविधान से पूजन के साथ हुआ। पूजन के पश्चात माता की भव्य पालकी निकाली गई, जो नगर के मुख्य मार्ग से भ्रमण करते हुए वापस सभागार परिसर पहुंची।
नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक माता के दर्शन किए
इस दौरान नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक माता के दर्शन किए। इस अवसर पर आयोजित सभा में मुख्य रूप से पूर्व सांसद मधुकर कुकड़े, पार्षद यासिन छवारे, वैशाली हिंगणे और शाहिन तुरक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष दुर्गाप्रसाद मस्के, नेमलाल गायधने, जगदीश शेंडे, संपतराव भक्ते, योगेश हिंगणे सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
विशेष रूप से विधायक राजू कारेमोरे की निधि से निर्मित नवनिर्मित सभागार का लोकार्पण भी अतिथियों के हाथों उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।मेधावी छात्रों का किया सम्मानितकार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए कृष्णा मस्के ने बताया कि संस्था पिछले 20 वर्षों से माता अनसुया का जन्मोत्सव मना रही है।
मेधावी छात्र सम्मानित
उन्होंने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज को एकजूट करना और धार्मिक, सामाजिक व के माध्यम से समाज का उत्थान करना है। समारोह के दौरान समाज के मेधावी छात्रों को शील्ड और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया, ताकि उनमें भविष्य के प्रति प्रोत्साहन बना रहे।
ये भी पढ़े:
युवाओं को किया मार्गदर्शनउपस्थित अतिथियों ने अपने संबोधन में समाज के विकास और एकता पर बल देते हुए युवाओं को सही मार्ग पर चलने के लिए मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन विनोद शेंडे ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन दुर्गाशंकर मस्के ने किया।
पूजा अर्चना और गोपालकाला आरती के बाद किया गया। इस आयोजन की सफलता के लिए ओमप्रकाश भांडके, ओमप्रकाश पासवान और विनय भांडके सहित समाज के कार्यकर्ताओं ने कड़ा परिश्रम किया।





