EntertainmentViral

‘बद्दुआ मत लो’, बच्चे को लेकर फेक न्यूज फैलाने वालों पर भड़कीं संभावना सेठ

टीवी और भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस संभावना सेठ इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी और सरोगेसी जर्नी को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने फैंस के साथ खुशखबरी साझा की थी कि शादी के 10 साल बाद उनके घर बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है। लेकिन इस खुशी के बीच सोशल मीडिया पर कुछ यूट्यूब चैनलों और पेजों ने उनके बारे में फेक न्यूज फैलानी शुरू कर दी, जिस पर अब संभावना का गुस्सा फूट पड़ा है।

‘बद्दुआ मत लो’, बच्चे को लेकर फेक न्यूज फैलाने वालों पर भड़कीं संभावना सेठ
‘बद्दुआ मत लो’, बच्चे को लेकर फेक न्यूज फैलाने वालों पर भड़कीं संभावना सेठ

दरअसल, सोशल मीडिया पर दावा किया जाने लगा कि संभावना सेठ के घर बच्चा पहले ही आ चुका है और वो यह बात छिपा रही हैं। कुछ वीडियोज में यहां तक कहा गया कि उन्हें बेटी हुई है। इन खबरों को देखकर संभावना काफी नाराज हो गईं और उन्होंने अपने व्लॉग में ट्रोल्स को जमकर फटकार लगाई।

संभावना ने कहा कि लोग सिर्फ व्यूज और लाइक्स के लिए झूठी कहानियां बना रहे हैं। उन्होंने साफ कहा कि अगर कोई मुश्किल दौर से गुजर रहा हो तो उसे परेशान नहीं करना चाहिए। एक्ट्रेस ने गुस्से में कहा, “हम लोग बहुत मुश्किलों से गुजरे हैं, अब जाकर जिंदगी में खुशियां आई हैं। हमें थोड़ा एंजॉय तो करने दो। किसी की बद्दुआ मत लो।”

उन्होंने यह भी बताया कि वह अपनी जर्नी लोगों से छिपाना नहीं चाहतीं और समय आने पर हर चीज शेयर करेंगी। संभावना का कहना है कि कई महिलाएं IVF और सरोगेसी जैसी परेशानियों से गुजरती हैं, इसलिए वह चाहती हैं कि उनके अनुभव दूसरों के काम आएं।

एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि मां बनने का उनका सफर बिल्कुल आसान नहीं रहा। उन्होंने कई बार IVF ट्राई किया, लेकिन करीब 7-8 बार कोशिशें नाकाम रहीं। इतना ही नहीं, उन्हें मिसकैरेज का दर्द भी झेलना पड़ा। आखिरकार डॉक्टरों की सलाह के बाद उन्होंने सरोगेसी का रास्ता चुना।

Khabar Monkey

संभावना ने अपने फैंस से अपील की कि बिना सच जाने किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें। उन्होंने कहा कि जब सही समय आएगा तो वह खुद अपने बच्चे से जुड़ी हर खुशी और अपडेट लोगों के साथ शेयर करेंगी। हाल ही में संभावना सेठ और उनके पति अविनाश तिवारी ने इंस्टाग्राम पर बच्चे के आने की घोषणा की थी।

Leave a Reply