Rahul Dravid: भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड में है और इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है, इसके बाद टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलना है, लेकिन भारतीय टीम में अभी तक वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका नही मिल सका है. वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में चुना गया है, लेकिन अब तक उन्हें डेब्यू का मौका नही मिल सका है.

भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज के दौरान ही भारत में महाराजा टी20 ट्रॉफी खेली जा रही है, इस दौरान भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी राहुल द्रविड़ के बेटे ने वैभव सूर्यवंशी की तरह विस्फोटक पारी खेल सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है.

Rahul Dravid के बेटे समित द्रविड़ ने मचाई तबाही

भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी राहुल द्रविड़ के बड़े बेटे समित द्रविड़ महाराजा टी20 ट्रॉफी में बेंगलुरु ब्लास्टर्स के लिए खेल रहे हैं, राहुल द्रविड़ के बेटे समित द्रविड़ ने मैदान पर 360 डिग्री वाला अंदाज दिखाया. समित द्रविड़ ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 23 गेंद में छह चौकों की मदद से 32 रन बनाए और उनकी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 203 रन का टोटल बनाया. इसके जवाब में हुबली की टीम रोमांचक अंदाज में अंत में दो रन से पीछे रह गई.

समित द्रविड़ को भारत का अगला सुपर स्टार माना जा रहा है, राहुल द्रविड़ के बेटे समित द्रविड़ बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी करने में भी माहिर हैं और जल्द ही टीम इंडिया में अपनी जगह बना सकते हैं. राहुल द्रविड़ के बेटे ने जिस अंदाज में 32 रन बनाए वो उनकी टीम के लिए मैच विनिंग पारी साबित हुई.

Samit Dravid had the whole field covered 🤩

Catch all the action from the Maharaja Trophy KSCA T20 2026 LIVE on FanCode 📲#MaharajaTrophy pic.twitter.com/gurjHdavpE

— FanCode July 1, 2026

कैसा रहा मैच का हाल

बेंगलुरु ब्लास्टर्स के लिए सलामी बल्लेबाजी करने आए रोहन पाटिल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का नजारा पेश किया. रोहन ने 36 गेंद में नौ चौके और दो छक्कों की मदद से 64 रन की पारी खेली. जबकि नंबर चार पर आने वाले राहुल द्रविड़ के बेटे समित ने उनका बखूबी साथ निभाया. बेंगलुरु के 11 रन पर दो विकेट गिर गए थे, तो समित और रोहन ने तीसरे विकेट के लिए 70 रन की साझेदारी कर टीम को शुरुआती झटकों से उबार दिया.

समित द्रविड़ ने इस दौरान मैदान के चारों तरफ शॉट लगाए और 23 गेंद में छह चौकों की मदद से 32 रन की पारी खेली. इसके बाद प्रवीण ने 28 गेंद में छह चौके और दो छक्कों की मदद से 51 रन बनाए, तो बेंगलुरु ने सात विकेट पर 203 रन का टोटल बनाया.

इसके जवाब में जब हुबली टाइगर्स जब बल्लेबाजी के लिए उतरी तो टीम के लिए मानव नाथ कुमार ने 60 रनों की पारी खेली, लेकिन वो टीम को जीत नही दिला सके और समित द्रविड़ की टीम ने 2 रनों से इस मुकाबले को अपने नाम किया.