सोमवार, 27 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
हरिद्वार में 30 जुलाई से 11 अगस्त तक स्कूलों में रहेगी छुट्टी​ | सर्राफा बाजार में लौटी तेजी… एक दिन में 5300 रुपये महंगी हुई चांदी, सोने के दाम में भी तगड़ा उछाल​ | LPL में Shaheen Shah Afridi के साथ बड़ी चूक, Team List की गलती से नहीं खेल सके अहम मुकाबला​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निशा चौहान की चाकू से गोदकर हत्या, हमले में बेटा भी घायल, खुद पर भी चाकू से वार​

मेरठ: मेरठ के सरूरपुर निवासी प्रदीप ने शुक्रवार सुबह अपनी 45 वर्षीय पत्नी निशा चौहान की चाकू से ताबड़तोड़ वार कर निर्मम हत्या कर दी. यह वारदात कस्बा हर्रा में एक प्लॉट की रजिस्ट्री को लेकर हुए विवाद के चलते हुई. आरोपी प्रदीप और निशा के बीच गुरुवार से ही जमीन अपनेअपने नाम कराने को […]

मेरठ: मेरठ के सरूरपुर निवासी प्रदीप ने शुक्रवार सुबह अपनी 45 वर्षीय पत्नी निशा चौहान की चाकू से ताबड़तोड़ वार कर निर्मम हत्या कर दी. यह वारदात कस्बा हर्रा में एक प्लॉट की रजिस्ट्री को लेकर हुए विवाद के चलते हुई. आरोपी प्रदीप और निशा के बीच गुरुवार से ही जमीन अपनेअपने नाम कराने को लेकर झगड़ा चल रहा था. आज सुबह विवाद बढ़ने पर प्रदीप ने चाकू से हमला कर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया. बीचबचाव करने आया उनका बेटा भी इस हमले में घायल हो गया. वारदात के बाद आरोपी ने खुद पर भी चाकू से वार कर आत्महत्या का प्रयास किया.

बच्चों के सामने खूनी खेल और चीखपुकार
निशा चौहान सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थीं और इंस्टाग्राम पर रील बनाने के कारण उनके हजारों फॉलोअर्स थे. वह कस्बे में ही अपना ब्यूटी पार्लर भी चलाती थीं. शुक्रवार सुबह जब प्रदीप ने उन पर चाकुओं से हमला किया, तो मां को खून से लथपथ देखकर बच्चे चिल्लाने लगे. चीखपुकार सुनकर जब तक पड़ोसी मदद के लिए घर के भीतर पहुंचे, तब तक निशा की सांसें थम चुकी थीं. पड़ोसियों ने तुरंत घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी.

निशा की हत्या करने के बाद आरोपी प्रदीप ने खुद के शरीर पर भी चाकू से कई वार किए. पड़ोसी जब मौके पर पहुंचे तो प्रदीप खून से लथपथ और बेहोश पड़ा हुआ था. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घायल प्रदीप को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है. पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. निशा की मौत के बाद उनके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.

घटना की जानकारी मिलते ही सीओ सरधना आशुतोष कुमार और थाना प्रभारी गौरव सिंह पुलिस बल व फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी अपने कब्जे में ले लिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में हत्या की वजह प्रॉपर्टी का विवाद ही सामने आई है. फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY