HealthViral

कैजुअल से लेकर पार्टी लुक तक, जींस के साथ इन 5 टॉप को कर सकती हैं स्टाइल

Fashion Tips: मॉडर्न से लेकर एथनिक लुक तक हर लड़की के वॉर्डरोब में जींस एक जरूरी हिस्सा माना जाता है। यह न सिर्फ आरामदायक होता है बल्कि हर मौके पर आसानी से स्टाइल भी किया जा सकता है। कॉलेज जाना हो, ऑफिस का कैजुअल लुक या फिर दोस्तों के साथ पार्टी एक सही टॉप आपके जींस के लुक को बदल सकता है।

कैजुअल से लेकर पार्टी लुक तक, जींस के साथ इन 5 टॉप को कर सकती हैं स्टाइल
कैजुअल से लेकर पार्टी लुक तक, जींस के साथ इन 5 टॉप को कर सकती हैं स्टाइल

कई बार लोग जींस पहन लेते हैं लेकिन उसके साथ कौन-सी टॉप अच्छी लगेगी इसे लेकर कंफ्यूजन रहती है। अगर आप भी जींस लुक को स्टाइलिश और ट्रेंडी बनाना चाहती हैं तो इसके साथ कुछ टॉप्स को ट्राई कर सकती हैं।

ऑफ शोल्डर टॉप

अगर आप ग्लैमरस और मॉडर्न लुक चाहती हैं तो ऑफ शोल्डर टॉप को वॉर्डरोब में शामिल कर सकती हैं। यह टॉप स्किनी जींस या फ्लेयर्ड जींस दोनों के साथ अच्छी लगेगी। पार्टी, डिनर या किसी खास मौके पर इस तरह की आउटफिट को कैरी किया जा सकता है। इसके साथ हाई हील्स और मिनिमल ज्वेलरी लुक को अट्रैक्टिव बना सकती है।

क्राप टॉप

मॉडर्न और कैजुअल लुक के लिए आप जींस के साथ क्रॉप टॉप स्टाइल कर सकती हैं। हाई वेस्ट जींस के साथ क्रॉप टॉप बहुत स्टाइलिश लुक देती है। खासकर गर्मियों के समय यह आउटफिट आरामदायक रहती है। इसके साथ स्नीकर्स और छोटे ईयररिंग्स के साथ लुक को पूरा किया जा सकता है। इस लुक को आउटिंग या शॉपिंग के लिए चुन सकते हैं।

शर्ट स्टाइल टॉप

फॉर्मल लुक के लिए जींस के साथ शर्ट स्टाइल टॉप को कैरी कर सकती हैं। व्हाइट, पेस्टल या स्ट्राइप डिजाइन वाली शर्ट ब्लू या ब्लैक जींस के साथ क्लासी लगती है। इसे आप टक-इन करके भी पहन सकती हैं। इसके साथ घड़ी और हैंडबैग कैरी करके प्रोफेशनल लुक दिया जा सकता है।

सीक्विन टॉप

पार्टी में स्टाइलिश दिखने के लिए सीक्विन टॉप को जींस के साथ पेयर किया जा सकता है। यह लुक आपको बिना ज्यादा मेहनत के पार्टी रेडी बना सकता है। इसके साथ हाई हील्स और बोल्ड मेकअप किया जा सकता है।

Khabar Monkey

पेपलम टॉप

आजकल पेपलम टॉप काफी ट्रेंड में है। यह टॉप कमर के पास हल्का फ्लेयर्ड होता है जिससे लुक बहुत एलिगेंट दिखाई देता है। इसे आप स्किनी जींस के साथ कैरी कर सकती हैं। अगर आप किसी फैमिली फंक्शन या इवेंट पर जा रही हैं तो यह आउटफिट अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

आप बैगी पैंट्स के साथ फिटेड टॉप, फिटेड टॉप के साथ लूज पैंट्स, कॉर्गो पेंट्स के साथ टैंक टॉप्स, वाइड लेग डेनिम के साथ क्रॉप टॉप, प्लेन ट्राउजर के साथ पैटर्न टॉप्स, बोल्ड कलर ट्राउजर के साथ न्यूट्रल टॉप, न्यूट्रल ट्राउजर के साथ बोल्ड कलर टॉप को कैरी किया जा सकता है। इस स्टाइलिंग टिप्स की मदद से गर्मियों में फैशनेबल और कंफर्टेबल लुक मिल सकता है।

Leave a Reply