आईपीएल 2026 के बीच मुंबई इंडियंस के मिस्टर 360 यानी सूर्यकुमार यादव पिता बन गए हैं। सूर्या के घर नन्ही परी ने जन्म लिया है।

Suryakumar Yadav Become Father, IPL 2026: आईपीएल 2026 के बीच हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में मुंबई इंडियंस की कमान संभालने वाले सूर्यकुमार यादव के घर किलकारी गूंजी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूर्यकुमार यादव की वाइफ देविशा शेट्टी ने बेटी को जन्म दिया है।
आपको बता दें कि आईपीएल में सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हैं और टीम इंडिया के टी20 कप्तान है। भारतीय टीम ने 2026 में सूर्या की कप्तानी में ही टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था।
Suryakumar Yadav के घर आई नन्ही परी
विश्व कप जीतने के बाद मार्च में देविशा शेट्टी के बेबी शॉवर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में देविशा के साथ भारतीय टी20 कप्तान सूर्या भी नजर आए थे। वीडियो सामने आने के बाद साफ हो गया था कि सूर्या की पत्नी प्रेग्नेंट हैं। वहीं, अब उनके घर एक नन्ही परी आई है।
Khabar Monkey
Suryakumar Yadav Blessed With Baby Girl🌟❤️
– India’s T20 captain Suryakumar Yadav and his wife Devisha have been blessed with a baby girl today. (Gaurav Gupta TOI) pic.twitter.com/GzHViRnfhs
— Sam (@Cricsam01) May 7, 2026
Suryakumar Yadav की असरदार कप्तानी
आईपीएल के बीच सूर्यकुमार यादव के घर नन्हें मेहमान का आगमन हुआ है। सूर्या के फैंस इस खबर को सुनकर बेहद खुश हैं। मुंबई इंडियंस ने पिछला मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेला था जिसमें सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी की थी और मुंबई इंडियंस ने वो मुकाबला अपने नाम किया था। ऐसे में सवाल ये उठता है कि क्या सूर्या मुंबई इंडियंस का अगला मुकाबला खेलेंगे?
Suryakumar Yadav होंगे अगले मुकाबले का हिस्सा?
आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की टीम खराब फॉर्म से जूझ रही है। टीम को अभी तक 10 मैचों में सिर्फ 3 जीत ही हासिल हुई हैं। टीम को अगला मैच 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ रायपुर में खेलना है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूर्यकुमार यादव टीम के साथ रायपुर नहीं गए हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि वो इस मैच में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे।





