SportsViral

धोनी बने बिहार-झारखंड के सबसे बड़े करदाता, आयकर विभाग ने दी जानकारी

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान झारखंड और बिहार को मिलाकर व्यक्तिगत करदाताओं में सबसे अधिक कर चुकाया है। यह जानकारी गुरुवार (7 मई) को एक वरिष्ठ आयकर अधिकारी ने दी। आयकर विभाग ने 2025-26 के दौरान झारखंड और बिहार से कुल मिलाकर लगभग 20,000 करोड़ रुपये का कर जुटाया है।

Khabar Monkey

धोनी बने बिहार-झारखंड के सबसे बड़े करदाता, आयकर विभाग ने दी जानकारी
धोनी बने बिहार-झारखंड के सबसे बड़े करदाता, आयकर विभाग ने दी जानकारी

अधिकारी ने बताया कि दोनों राज्यों को मिलाकर व्यक्तिगत करदाताओं में सबसे अधिक कर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान ने चुकाया है। प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त (बिहार-झारखंड), डॉ. डी. सुधाकर राव ने संवाददाताओं से कहा, ‘वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान बिहार और झारखंड से कुल वसूली लगभग 20,000 करोड़ रुपये थी, जिसमें से 12,000 करोड़ रुपये केवल झारखंड से वसूले गए।’

धोनी सबसे अधिक कर अदा करने वाले करदाता

डी. सुधाकर राव ने बताया कि कुल वसूली का लगभग 70 प्रतिशत स्रोत पर कर कटौती (टीडीएस) के माध्यम से प्राप्त हुआ। राव ने कहा, ‘पिछले वित्त वर्ष में बिहार और झारखंड को मिलाकर धोनी सबसे अधिक कर अदा करने वाले व्यक्तिगत करदाता हैं। हालांकि, उन्होंने अपने शुद्ध कर रिटर्न का खुलासा करने से परहेज किया।’

आईपीएल 2026 में अबतक नहीं खेले धोनी

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि कंपनियों में सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL), भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) और सीएमपीडीआई ने सबसे अधिक कर दिया है। इस बीच महेंद्र सिंह धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) में अबतक एक भी मैच नहीं खेला है।हालांकि, वह अभ्यास सत्र के दौरान मौजूद रहे हैं। सीजन की शुरुआत से पहले धोनी को पिंडली में चोट लगी थी।

BCCI ने टीमों को जारी किया 7 पन्नों का दिशा-निर्देश

आईपीएल 2026 के दौरान भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने फ्रेंचाइजियों और खिलाड़ियों के लिए सख्त सुरक्षा गाइडलाइन जारी की है। हनी ट्रैप, वेपिंग, होटल रूम में बाहरी लोगों की एंट्री और डगआउट प्रोटोकॉल को लेकर बोर्ड ने सभी टीमों को सतर्क रहने को कहा है।

Leave a Reply