SportsViral

LSG vs RCB: 8 मैचों के बाद जीती लखनऊ सुपर जायंट्स, आरसीबी को 9 रन से हराकर तोड़ा हार का सिलसिला

LSG vs RCB: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए 8 मुकाबलों के बाद जीत दर्ज की है। उन्होंने इस मुकाबले को 9 रनों से अपने नाम कर लिया।

LSG vs RCB: 8 मैचों के बाद जीती लखनऊ सुपर जायंट्स, आरसीबी को 9 रन से हराकर तोड़ा हार का सिलसिला
LSG vs RCB: 8 मैचों के बाद जीती लखनऊ सुपर जायंट्स, आरसीबी को 9 रन से हराकर तोड़ा हार का सिलसिला

LSG vs RCB Match Report: भारतीय प्रीमियर लीग 2026 का 50वां मुकाबला इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बारिश से प्रभावित इस मैच में दोनों टीमों के बीच बेहद रोमांचक टक्कर देखने को मिली। हालांकि, आखिर में लखनऊ सुपर जायंट्स ने शानदार खेल दिखाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।

लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा किया। मैच के दौरान बारिश ने कई बार खलल डाला, वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी ने शुरुआती विकेट जल्दी गंवा दिए। हालांकि अंत में बेंगलुरु के बल्लेबाजों ने संघर्ष जरूर किया, लेकिन टीम को 9 रन से हार का सामना करना पड़ा।

LSG vs RCB: एक महीने बाद लेएसजी ने जीता मुकाबला

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए यह सीजन बेहद खराब रहा है और टीम लगातार मुकाबले गंवा रही थी। हालांकि, आरसीबी के खिलाफ टीम ने आखिरकार जीत का स्वाद चखा। लखनऊ सुपर जायंट्स ने लगातार 8 मैच हारने के बाद यह जीत दर्ज की है। टीम ने इससे पहले इस सीजन अपना आखिरी मुकाबला 9 अप्रैल को जीता था।

Khabar Monkey

LSG vs RCB: लखनऊ सुपर जायंट्स ने बनाए 209 रन

इस मुकाबले (LSG vs RCB) में लखनऊ सुपर जायंट्स को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला और टीम ने शानदार शुरुआत की। मिचेल मार्श ने शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। उन्होंने सिर्फ 56 गेंदों में 111 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 9 छक्के शामिल रहे। मार्श के अलावा निकोलस पूरन और ऋषभ पंत ने भी अहम योगदान दिया, जिसकी बदौलत लखनऊ सुपर जायंट्स ने निर्धारित 19 ओवर में 209 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया।

LSG vs RCB: आरसीबी की बल्लेबाजी नहीं हासिल कर पाई लक्ष्य

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने सिर्फ 9 रन के स्कोर पर अपने 2 विकेट गंवा दिए। इसके बाद रजत पाटीदार और देवदत्त पडिक्कल ने तीसरे विकेट के लिए 98 रन की साझेदारी कर टीम को मैच में वापसी दिलाई। हालांकि, इस साझेदारी के टूटने के बाद आरसीबी लगातार विकेट गंवाती चली गई और दबाव बढ़ता गया। अंत में टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड और क्रुणाल पांड्या ने संघर्ष जरूर किया, लेकिन टीम को 9 रन से हार का सामना करना पड़ा।

Leave a Reply