गुरुवार, 20 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
कभी मुस्लिम विरोधी बताया, कभी अंतरे पर अटके, एक वंदे मातरम् के कितने विवाद?​ | Varanasi Crime News: कॉलेज जाने निकली PG छात्रा, 2 दिन बाद बाथरूम में मिला शव; गला रेतकर की गई थी हत्या​ | ऋषभ पंत और सरफराज खान ने पार की सारी हदें, अपने सीनियर खिलाड़ी रविंद्र जडेजा का बनाया मजाक​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

3.49 लाख रुपये से शुरू होती हैं ये कारें, CNG ऑप्शन शानदार माइलेज और दमदार सेफ्टी के साथ​

अगर आपका बजट 5 लाख रुपये तक है, तो भारतीय बाजार में कई ऐसी कारें मौजूद हैं जो अच्छा माइलेज, जरूरी सेफ्टी फीचर्स और कम कीमत के साथ आती हैं. इनमें Maruti Suzuki SPresso, Alto K10, Renault Kwid और Tata Tiago जैसे मॉडल शामिल हैं.इन कारों की शुरुआती कीमत 3.49 लाख रुपये से शुरू होती […]

अगर आपका बजट 5 लाख रुपये तक है, तो भारतीय बाजार में कई ऐसी कारें मौजूद हैं जो अच्छा माइलेज, जरूरी सेफ्टी फीचर्स और कम कीमत के साथ आती हैं. इनमें Maruti Suzuki SPresso, Alto K10, Renault Kwid और Tata Tiago जैसे मॉडल शामिल हैं.इन कारों की शुरुआती कीमत 3.49 लाख रुपये से शुरू होती है. Maruti SPresso लगभग 25.30 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज देती है. वहीं, कुछ मॉडल CNG ऑप्शन के साथ भी उपलब्ध हैं, जिससे ईंधन का खर्च और कम हो जाता है.

सेफ्टी की बात करें तो इन कारों में 6 एयरबैग, ABS के साथ EBD, रियर पार्किंग सेंसर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और दूसरे जरूरी सुरक्षा फीचर्स दिए गए हैं.अगर आप कम बजट में अच्छी, सुरक्षित और ज्यादा माइलेज वाली कार खरीदना चाहते हैं, तो ये सभी मॉडल आपके लिए अच्छे ऑप्शन हो सकते हैं.

मारुति सुजुकी एसप्रेसो

इस लिस्ट में सबसे किफायती कार, जिसकी शुरुआती कीमत 3.49 लाख रुपये है. इसका एएमटी वेरिएंट 25.30 किमी प्रति लीटर का बेहतरीन माइलेज देता है. इसकी दमदार और आकर्षक मिनीएसयूवी डिज़ाइन, सेंटर में लगा डिजिटल कंसोल और 7 इंच का स्मार्टप्ले इंफोटेनमेंट सिस्टम इसे शहरी युवाओं के बीच खास बनाता है. के हार्टेक्ट प्लेटफॉर्म पर बनी इस कार में ईएसपी और हिल होल्ड असिस्ट जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड तौर पर दिए गए हैं.

मारुति Alto K10

की शुरुआती कीमत 3.69 लाख रुपये से लेकर 5.45 लाख रुपये तक है. इसका 998cc K10C पेट्रोल इंजन मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ 24.39 किमी प्रति लीटर और AMT ट्रांसमिशन के साथ 24.90 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है. सभी वेरिएंट में छह एयरबैग, ABS के साथ EBD, 7 इंच का टचस्क्रीन और CNG का विकल्प दिया गया है.

रेनॉल्ट क्विड

क्विड की शुरुआती कीमत 4.29 लाख रुपये है और यह इस बजट में रूफ रेल, एलईडी डीआरएल और 8 इंच की टचस्क्रीन के साथ क्रॉसओवर लुक पेश करती है. इसका 999 सीसी इंजन 21.46 से 22.30 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है. सेफ्टी फीचर्स में डुअल एयरबैग, ईएससी, टीपीएमएस और रियर कैमरा शामिल हैं और यह मैनुअल और एएमटी दोनों विकल्पों में उपलब्ध है.

टाटा टियागो

टियागो की शुरुआती कीमत 4.70 लाख रुपये है और यह इस लिस्ट में सबसे सुरक्षित कार है, जिसे ग्लोबल एनसीएपी से 4 स्टार रेटिंग मिली है और टाटा की मजबूत बिल्ड क्वालिटी इसे खास बनाती है. इसका 1.2 लीटर रेवोट्रॉन इंजन लगभग 19.80 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है. सीएनजी वेरिएंट भी आती है और उच्च श्रेणी के मॉडलों में टचस्क्रीन, स्टीयरिंग कंट्रोल और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY