इंडियन प्रीमियर लीग 2013 में 13 साल पहले 8 मई 2013 को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार बल्लेबाज 99 रन पर नाबाद रह गए थे। आईपीएल के इतिहास में पहली बार कोई खिलाड़ी 99 पर नाबाद पवेलियन लौटा था। रैना ने इस पारी के दौरान 52 गेंदों का सामना किया। उन्होंने 11 चौके और 3 छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 190.38 का रहा। रैना की इस पारी के दमपर चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 223 रन बनाए। सनराइजर्स हैदराबाद 8 विकेट पर 146 रन ही बना पाई थी।

आईपीएल में अबतक रैना के अलावा तीन बल्लेबाज 99 पर नाबाद रहे हैं। 13 अप्रैल 2019 को किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP)से खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 64 गेंद पर 99 रन बनाकर नाबाद रह गए थे। उन्होंने 5 छक्के और 10 चौके लगाए थे। 154.68 का स्ट्राइक रेट रहा था।
मयंक अग्रवाल और शिखर धवन
2 मई 2021 को पंजाब किंग्स के मयंक अग्रवाल ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 58 गेंद पर 99 रन बनाकर नाबाद रहे थे। 170.68 के स्ट्राइक रेट वाली इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 4 छक्के लगाए थे। 9 अप्रैल 2023 को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पंजाब किंग्स के लिए शिखर धवन ने 66 गेंद पर नाबाद 99 रन बनाए थे। 150 के स्ट्राइक रेट वाली इस पारी में उन्होंने 5 छक्के और 12 चौके लगाए थे।
IPL की सभी 10 टीमों के लिए सबसे तेज पचासा लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट
आईपीएल 2026 में अभिषेक शर्मा 15 गेंद पर हैदराबाद के लिए और वैभव सूर्यवंशी तीन बार 15 गेंद पर राजस्थान के लिए पचासा लगा चुके हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।





