हिंदू धर्म में शनि देव को कर्मफल दाता और न्यायाधीश का दर्जा प्राप्त है। शनि व्यक्ति के अच्छे कर्मों का अच्छा फल और बुरे कर्मों के लिए सजा भी देते हैं। वहीं कुछ ऐसे कार्य भी हैं जिनको करने से शनि देव का प्रकोप आप पर बरस सकता है। इन कार्यों की कोई माफी शनि देव की न्याय की पुस्तक में नहीं। आज हम आपको इन्हीं कार्यों के बारे में अपने इस लेख में जानकारी देंगे।

असहाय और गरीबों का अपमान करने वाले
जो भी लोग असहाय और गरीबों का अपमान करते हैं शनि देव का प्रकोप उन पर बरसता है। असहाय लोगों को सजाने वाले के जीवन को शनि नर्क बना देते हैं। ऐसे लोग भले ही बड़े पद पर हों या उच्च कुल में पैदा हुए हों शनि इनकी जिंदगी में अड़चने पैदा कर सकते हैं। इसलिए कभी भी असहाय लोगों को नहीं सताना चाहिए ऐसा करने पर शनि राजा को भी रंक बना सकते हैं।
महिलाओं का अनादर करने वाले
महिलाओं का अनादर करने वाले और पराई स्त्री पर बुरी नजर रखने वालों को भी शनि देव कभी माफ नहीं करते। इस बुरे कर्म के लिए शनि देव की किताब में कोई क्षमा नहीं है। स्त्री का अपमान करने वालों के जीवन को शनि बर्बाद कर सकते हैं। इसलिए शनि देव को प्रसन्न रखना है तो स्त्री पक्ष का सम्मान और पराई स्त्री पर बुरी नजर डालने से आपको बचना चाहिए।
धोखा और झूठी गवाही देने वाले लोग
जो लोग अपने करीबियों को धोखा देते हैं, उनके साथ छल करते हैं या किसी बेकसूर को झूठी गवाही देकर फंसाते हैं ऐसे लोगों को भी शनि की क्रूर दृष्टि का सामना करना पड़ सकता है। छल-कपट करने वाले लोगों पर शनि कभी दया नहीं करते। ऐसे लोगों को जीवन में भारी कष्टों का सामना करना पड़ता है। शनि की क्रूर दृष्टि के कारण इनके जीवन में स्थिरता कभी नहीं आती।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
Khabar Monkey





