HealthViral

Bael Benefits : स्किन ग्लो और बेहतर डाइजेशन चाहिए? आज से शुरू करें बेल का सेवन

Bael Fruit For Gut Health :  बेलपत्र का नाम लेते ही हमारे दिमाग में पहला ख्याल भोलेनाथ को चढ़ाने वाली बेलपत्र का आता है। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि, बेलपत्र के अलावा, बेल का सेवन भी सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

Bael Benefits : स्किन ग्लो और बेहतर डाइजेशन चाहिए? आज से शुरू करें बेल का सेवन
Bael Benefits : स्किन ग्लो और बेहतर डाइजेशन चाहिए? आज से शुरू करें बेल का सेवन

आयुर्वेद में बेल को महत्वपूर्ण औषधि माना गया है जो पाचन संबंधी कई बीमारियों में फायदेमंद है। इस फल का हर हिस्सा ही सेहत के लिए के लिए गुणकारी है, बाहर से यह फल जितना ही कठोर होता है अंदर से उतना ही मुलायम और गूदेदार होता है। इसके गूदे में मौजूद बीज भी कई बीमारियों के इलाज में फायदा पहुंचाते हैं।

गर्मियों में सेहत के लिए वरदान है ‘ बेल’

  • गैस या पेट दर्द से निजात

आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, गर्मियों में सेहत के लिए वरदान होता हैं।गर्मियों का मौसम आते ही तमाम तरह की बीमारियों जैसे कि दस्त, लू लगना, पेचिश आदि का खतरा काफी बढ़ जाता है। ऐसे इस मौसम में बेल का सेवन इन सभी समस्याओं से आराम दिलाने में बहुत कारगर है।

  • स्किन के लिए फायदेमंद

त्वचा के लिए भी बेल किसी वरदान से कम नहीं है। अगर आपको हल्की जलन, सूजन या स्किन पर रैशेज की समस्या रहती है, तो बेल का गूदा या उसका रस लगाने से राहत मिल सकती है। यह त्वचा को ठंडक देता है और अंदर से भी उसे पोषण प्रदान करता है, जिससे त्वचा स्वस्थ और साफ नजर आती है।

  • खांसी-जुकाम से निजात

आपको बता दें, बेल का सेवन गैस याके अलावा खांसी-जुकाम जैसी आम समस्याओं में भी बेल मददगार साबित होता है। इसका सेवन शरीर की इम्युनिटी को मजबूत करता है, जिससे मौसमी बीमारियों से लड़ने की ताकत बढ़ती है। खासकर बदलते मौसम में बेल का इस्तेमाल शरीर को सुरक्षित रखने में मदद करता है।

Khabar Monkey

  • इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आप बेल का सेवन (Bael Benefits) कर सकते हैं। बेल में एंटीऑक्सीडेंट्स हैं और कई प्रकार के कई एंटीबैक्टीरियल तत्व भी हैं। ये टी सेल्स को बढ़ावा देने के साथ स्किन की कई समस्याओं को दूर कर सकता है। तो, अगर आप मौसमी इंफेक्शन से बचना चाहते हैं तो, बेल का शरबत पी सकते हैं।

  • हड्डियों को स्वस्थ रखता है

विटामिन सी से भरपूर बेल सेहत के लिहाज से कई प्रकार से फायदेमंद है। इसका विटामिन सी (Vit C) कैल्शियम के अवशोषण को तेज करके हड्डियों को स्वस्थ रख सकता है। इसके अलावा ये स्कर्वी नाम की बीमारी से भी बचा सकता है। इसके अलावा जिन लोगों के पैर में दर्द और कमजोरी होती है उनके लिए भी ये फायदेमंद है।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply