SportsViral

सूर्यकुमार यादव के घर गूंजी किलकारी, पत्नी देविशा ने बेटी को दिया जन्म

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव के घर खुशियों ने दस्तक दी है। सूर्यकुमार यादव और उनकी पत्नी देविशा शेट्टी प्यारी सी बेटी के माता-पिता बन गए हैं। इस खुशखबरी के सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का तांता लग गया है। सूर्यकुमार यादव ने खुद अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक बेहद प्यारा पोस्ट साझा करते हुए इस खबर की पुष्टि की।

सूर्यकुमार यादव के घर गूंजी किलकारी, पत्नी देविशा ने बेटी को दिया जन्म
सूर्यकुमार यादव के घर गूंजी किलकारी, पत्नी देविशा ने बेटी को दिया जन्म

इंस्टाग्राम पर साझा की खुशी

सूर्यकुमार यादव ने पोस्ट के जरिये अपनी खुशी जाहिर की और बताया कि उनके घर में एक नन्हीं परी का आगमन हुआ है। पोस्ट के कैप्शन और तस्वीर ने फैंस का दिल जीत लिया है, जिसमें माता-पिता बनने का सुकून साफ देखा जा सकता है। सूर्यकुमार यादव ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘‘खुशियों, मुस्कानों और ढेर सारे सपनों के साथ- हम अपनी नन्ही परी का स्वागत करते हैं।’’

साथियों और प्रशंसकों में खुशी की लहर

सूर्यकुमार यादव ने जैसे ही यह पोस्ट साझा की, उनके साथियों और दुनिया भर के प्रशंसकों ने उन्हें शुभकामनाएं देना शुरू कर दिया। अभिनेता रणवीर सिंह ने लिखा, ‘‘ईश्वर हमारी नन्ही परी को हमेशा खुश और सुरक्षित रखें। ???’’ मुंबई इंडियंस ने लिखा, ‘‘सूर्या और देविशा को बधाई।’’ रविचंद्रन अश्विन की पत्नी प्रीति नारायणन ने रेड हार्ट वाली कई इमोजी पोस्ट कीं। लखनऊ सुपर जायंट्स ने भी देविशा और सूर्या को माता-पिता बनने की बधाई दी। शिखर धवन ने लिखा, ‘‘बधाई हो भाई। आपके प्यारे परिवार को ढेर सारा प्यार और खुशियां मिलें।’’

Khabar Monkey

2016 में हुई थी शादी

बता दें कि सूर्यकुमार यादव और देविशा शेट्टी साल 2016 में शादी के बंधन में बंधे थे। देविशा अक्सर स्टेडियम में सूर्यकुमार यादव को चीयर करते हुए देखी जाती हैं। दोनों की जोड़ी को क्रिकेट जगत की सबसे क्यूट जोड़ियों में से एक माना जाता है। शादी के आठ साल बाद इस नन्ही परी के आने से सूर्यकुमार यादव के परिवार में जश्न का माहौल है।

आरसीबी की नेटवर्थ इस वक्त आईपीएल की सभी 10 फेंचाइजियों में सबसे ज्यादा है। इस लिस्ट में पंजाब किंग्स सबसे नीचे है जिसकी नेटवर्थ इतनी है। जानिए अन्य टीमों की नेटवर्थ कितनी है।

Leave a Reply