आईपीएल 2026 के जारी सीजन के दौरान भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने खिलाड़ियों के ट्रैविलिंग और होटल रूम में ठहरने से जुड़ा बड़ा ऐक्शन ले सकता है। बीसीसीआई के सचिव ने जानकारी दी है कि इस सीजन आईपीएल में कुछ अनियमितताएं देखी गई हैं, जिसको देखते हुए एडवाइजरी जारी की जाएगी।

आईपीएल के जारी सीजन के दौरान भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई खिलाड़ियों के ट्रैविलिंग और होटल रूम में ठहरने से जुड़ा बड़ा ऐक्शन ले सकता है। बीसीसीआई के सचिव ने जानकारी दी है कि इस सीजन आईपीएल में कुछ अनियमितताएं देखी गई हैं, जिसको मद्देनजर रखते हुए एडवाइजरी जारी की जाएगी और निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन ना करने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सीधे शब्दों में कहा कि खिलाड़ियों के साथ देखा गया है कि कुछ ऐसे व्यक्ति भी टीम बसों ट्रैविलिंग करते और टीम होटलों में ठहरते हैं, जो अनधिकृत हैं। ऐसे लोग अब खिलाड़ियों के साथ टीम होटल में रह सकेंगे या नहीं इसको लेकर बोर्ड ऐक्शन लेगा।
BCCI सचिव ने कहा हम एडवाइजरी जारी करेंगे
न्यूज एजेंसी ANI को दिए इंटरव्यू में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बार्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने कहा है कि “कुछ फ्रेंचाइजी और खिलाड़ियों के आचरण में कुछ अनियमितताएं देखी गई हैं। हमने देखा है कि अनधिकृत व्यक्ति खिलाड़ियों के साथ यात्रा कर रहे हैं, जिनमें टीम बसें भी शामिल हैं और टीम होटलों में भी जा रहे हैं। हम सभी फ्रेंचाइजी और खिलाड़ियों को एक एडवाइजरी जारी करेंगे। कुछ प्रोटोकॉल निर्धारित हैं और यदि कोई उनका पालन करने में विफल रहता है, तो बीसीसीआई उचित कार्रवाई करेगा।”
IPL 2026 News in Hindi – आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
यह मुद्दा मुख्य रूप से तब उछला है जब कुछ खिलाड़ी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ टीम बसों में और होटलों में साथ में ट्रैवलिंग करते देखे गए हैं। ऐसे में बीसीसीआई सचिव का संकेत अनधिकृत व्यक्तियों में खिलाड़ियों की गर्लफ्रेंड्स की ओर ज्यादा नजर आता है।
IPL के खिलाड़ियों के लिए गर्लफ्रेंड के साथ होटल में रुकने का नियम?
बता दें कि फिलहाल खिलाड़ियों के गर्लफ्रेंड्स के साथ होटलों में रुकने के खिलाफ कोई नियम नहीं है। न्यूज 18 हिंदी की रिपोर्ट के अनुसार, एक बीसीसीआई अधिकारी ने बताया था कि पहले आईपीएल मैचों के दौरान गर्लफ्रेंड्स को खिलाड़ियों के साथ होटलों में ठहरने की अनुमति नहीं थी। पिछले कुछ दिनों में कई खिलाड़ी अपनी गर्लफ्रेंड्स के साथ यात्रा और ठहरते हुए देखे गए हैं। भ्रष्टाचार रोधी विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पत्नियों और आधिकारिक रूप से रजिस्टर्ड गर्लफ्रेंड्स को साथ ठहरने की अनुमति है, लेकिन इसे नियंत्रित करने के लिए कोई नियम नहीं है।
Khabar Monkey
बीसीसीआई यह कदम इसलिए भी उठा सकता है क्योंकि उससे भ्रष्टाचार संबंधी डर सता रहा है। दरअसल, कई युवा भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों की गर्लफ्रेंड्स सोशल मीडिया पर इन्फ्लुएंसर हैं। वे अपने पेज पर कई प्रोडक्ट्स और कंपनियों का प्रचार करती हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि इनमें से कुछ प्रोडक्ट्स, जैसे बेटिंग ऐप्स और शराब ब्रांड्स, बीसीसीआई के नियमों के खिलाफ हैं। इससे गलत संदेश जाता है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड नहीं चाहता कि भारतीय टीम के लिए खेलने वाले या खेलने की इच्छा रखने वाले किसी भी खिलाड़ी को इससे परेशानी हो। यह भी देखा गया है कि कुछ खिलाड़ियों ने अपनी गर्लफ्रेंड्स से मिलने के लिए फ्रेंचाइजी की बसों का भी गलत इस्तेमाल किया है, जो आचार संहिता का उल्लंघन है और इसका जिक्र अब बीसीसीआई सचिव ने अपने बयान में भी अप्रत्यक्ष रूप से किया है।





