BusinessViral

लंदन में बिजनेस, 3 किलो सोना! जानें कौन हैं थलपति विजय की पत्नी संगीता सोर्नलिंगम?

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में बड़ा उलटफेर करने वाले थलपति विजय ने करीब 2 साल पहले तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) पार्टी बनाई थी. हालिया विधानसभा चुनाव में TVK ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 108 सीटें जीतीं और राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी. हालांकि, पार्टी बहुमत के आंकड़े तक नहीं पहुंच सकी. फिल्म इंडस्ट्री से राजनीति में आए थलपति विजय अपनी नेटवर्थ और संपत्ति को लेकर भी चर्चा में रहते हैं. आज बात उनकी पत्नी संगीता की, जो राजनीति में सक्रिय नहीं हैं, लेकिन संपत्ति के मामले में काफी चर्चित हैं.

लंदन में बिजनेस, 3 किलो सोना! जानें कौन हैं थलपति विजय की पत्नी संगीता सोर्नलिंगम?
लंदन में बिजनेस, 3 किलो सोना! जानें कौन हैं थलपति विजय की पत्नी संगीता सोर्नलिंगम?

विजय की पत्नी का नाम संगीता सोर्नलिंगम है. संगीता पहले भी विजय से तलाक की खबरों को लेकर चर्चा में रह चुकी हैं, लेकिन इन दिनों अपनी संपत्ति और फैमिली बिजनेस को लेकर सुर्खियों में हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, संगीता तमिलनाडु के फिल्म और राजनीतिक जगत की सबसे अमीर महिलाओं में गिनी जाती हैं. बताया जाता है कि उनकी कुल संपत्ति 400 करोड़ रुपये से ज्यादा है.

उद्योगपति हैं पिता

संगीता का संबंध एक बेहद संपन्न श्रीलंकाई तमिल परिवार से है. उनके पिता सोर्नालिंगम लंदन में रहने वाले बड़े उद्योगपति बताए जाते हैं. संगीता की पढ़ाई-लिखाई भी लंदन में हुई. परिवार का कारोबार विदेशों तक फैला हुआ है.

रिपोर्ट्स के अनुसार, संगीता पहली बार विजय की फिल्म देखने के बाद उनसे प्रभावित हुई थीं. इसके बाद वह खास तौर पर लंदन से चेन्नई आईं ताकि अभिनेता से मुलाकात कर सकें. यही मुलाकात बाद में दोस्ती और फिर प्यार में बदल गई. दोनों ने 25 अगस्त 1999 को शादी की थी. उनकी शादी में हिंदू और क्रिश्चियन दोनों परंपराओं का पालन किया गया था. शादी के बाद यह जोड़ी तमिल सिनेमा की चर्चित जोड़ियों में शामिल हो गई. दोनों के दो बच्चे हैं.

कितनी अमीर हैं संगीता?

संगीता की संपत्ति का बड़ा हिस्सा उनके परिवार के बिजनेस और निवेश से जुड़ा हुआ है. कहा जाता है कि उनके परिवार के लंदन समेत कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूत कारोबारी संबंध हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके पास करोड़ों रुपये की बैंक एफडी और निवेश मौजूद हैं.

Khabar Monkey

विजय के चुनावी हलफनामे के अनुसार, संगीता के पास 1 लाख रुपये नकद हैं. इसके अलावा उनके नाम पर करीब 10 करोड़ 47 लाख 97 हजार रुपये की बैंक जमा राशि दर्ज है. हलफनामे में यह भी बताया गया है कि उनके पास लगभग 2 किलो चांदी और 3 किलो सोना है, जिसकी कीमत करीब 4 करोड़ रुपये आंकी गई है. इसके अलावा उनके पास करीब 135 कैरेट हीरे भी हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये बताई गई है.

थलपति विजय की संपत्ति

रिपोर्ट्स के अनुसार, संगीता हमेशा लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं और सार्वजनिक कार्यक्रमों में कम ही नजर आती हैं. विजय ने 2026 तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए दाखिल अपने हलफनामे में 600 करोड़ रुपये से ज्यादा की कुल संपत्ति घोषित की है. इसमें यह भी सामने आया कि उन्होंने अपनी पत्नी संगीता को 12.6 करोड़ रुपये का लोन दिया हुआ है. हालांकि, चुनावी दस्तावेजों में संगीता की घोषित संपत्ति करीब 15 से 16 करोड़ रुपये बताई गई है, लेकिन अलग-अलग रिपोर्ट्स उनकी व्यक्तिगत और पारिवारिक कुल संपत्ति 400 करोड़ रुपये से अधिक होने का दावा करती हैं.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply