Shahjahanpur: उत्तर-प्रदेश के शाहजहांपुर जिले की कटरा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव परिणाम ने सभी को चौंका दिया है। यहाँ हुए दिलचस्प और कड़े मुकाबले में निर्दलीय प्रत्याशी पूजा कसाना ने शानदार जीत दर्ज की है। पूजा कसाना ने सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी सोनम गुप्ता को पटखनी देते हुए अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया है।

बता दें, शाहजहांपुर के तिलहर ब्लॉक में आयोजित मतगणना के बाद घोषित परिणामों के अनुसार, पूजा कसाना ने 401 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। शुरुआत से ही मतगणना केंद्र पर समर्थकों की भारी भीड़ जुटी थी और जैसे-जैसे राउंड दर राउंड नतीजे सामने आए, निर्दलीय प्रत्याशी की बढ़त मजबूत होती गई। अंततः चुनाव अधिकारी ने आधिकारिक तौर पर पूजा कसाना की जीत की घोषणा की।
Khabar Monkey
यह जीत स्थानीय राजनीति के लिहाज से काफी अहम मानी जा रही है, क्योंकि एक निर्दलीय प्रत्याशी ने बड़े राजनीतिक दलों के समीकरणों को ध्वस्त करते हुए जनता का भरोसा जीता है। जीत की घोषणा के बाद पूजा कसाना के समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया और इसे जनता की जीत बताया।





