करीना कपूर खान, सैफ अली खान और सोहा अली खान ने हाल ही में सबा पटौदी के 50वें जन्मदिन का जश्न परिवार के साथ मनाया। सोहा अली खान ने अपनी बहन साबा के लिए घर पर एक खास लंच पार्टी होस्ट की, जिसमें परिवार के करीबी सदस्य शामिल हुए।

साबा पटौदी ने 1 मई को अपना 50वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया और सोशल मीडिया पर इस खास मौके की कई तस्वीरें भी शेयर कीं। पार्टी में सैफ अली खान, करीना कपूर खान, सोहा अली खान, कुणाल खेमू और निरंजना उन्नीकृष्णन समेत कई लोग मौजूद रहे।
सोहा अली खान ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “थोड़ा लेट है लेकिन इंतजार के लायक- हैप्पी बर्थडे आपा।” इस पर सबा पटौदी ने जवाब दिया, ‘लव यू ऑलवेज’
Khabar Monkey
लुक्स की बात करें तो सैफ और करीना दोनों व्हाइट शर्ट और ब्लू डेनिम में ट्विनिंग करते नजर आए। वहीं सोहा ने ब्लू फ्लोरल को-ऑर्ड सेट पहना था। बर्थडे गर्ल साबा रेड और ब्लैक लॉन्ग ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिखीं।
साबा ने अपनी पोस्ट में सोहा को लंच होस्ट करने के लिए धन्यवाद कहा और करीना कपूर खान द्वारा दिए गए बैलून्स, कार्ड और गिफ्ट का भी जिक्र किया। उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें परिवार के कुछ सदस्य मिस हुए, जिनमें सारा अली खान, तैमूर और जेह शामिल थे।
वर्क फ्रंट की बात करें तो सैफ अली खान जल्द ही Netflix फिल्म ‘कर्तव्य’ में नजर आएंगे। वहीं करीना कपूर खान निर्देशक मेघना गुलजार की फिल्म ‘दायरा’ की तैयारी कर रही हैं, जिसमें पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम भूमिका में हैं।





