EntertainmentViral

‘सेक्रेड गेम्स’ के बाद फिर पुलिस अफसर बने सैफ अली खान, ‘कर्तव्य’ में सिस्टम और परिवार के बीच फंसे आए नजर

2018 की सुपरहिट वेब सीरीज ‘सेक्रेड गेम्स’ में दमदार पुलिस अफसर का किरदार निभाने के बाद सैफ अली खान एक बार फिर खाकी वर्दी में नजर आने वाले हैं। इस बार वह नेटफ्लिक्स की क्राइम ड्रामा फिल्म ‘कर्तव्य’ में मुख्य भूमिका निभाएंगे, जिसे शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है।

‘सेक्रेड गेम्स’ के बाद फिर पुलिस अफसर बने सैफ अली खान, ‘कर्तव्य’ में सिस्टम और परिवार के बीच फंसे आए नजर
‘सेक्रेड गेम्स’ के बाद फिर पुलिस अफसर बने सैफ अली खान, ‘कर्तव्य’ में सिस्टम और परिवार के बीच फंसे आए नजर

गुरुवार को मुंबई में आयोजित एक लॉन्च इवेंट में स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने ‘कर्तव्य’ का ट्रेलर जारी किया। ट्रेलर में सैफ अली खान, पवन नाम के एक पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आ रहे हैं, जो एक पत्रकार की सुरक्षा करने में नाकाम रहने के बाद सवालों के घेरे में आ जाता है।

Khabar Monkey

उसके सामने सिर्फ सिस्टम का दबाव ही नहीं, बल्कि बिखरती निजी जिंदगी की मुश्किलें भी खड़ी हो जाती हैं। ट्रेलर में पवन को परिवार, कर्तव्य और अपने आत्मसम्मान के बीच जूझते हुए दिखाया गया है, जहां हर फैसला उसकी जिंदगी बदल सकता है।

नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर ‘कर्तव्य’ का ट्रेलर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “हर फैसला एक चुनौती है और हर फर्ज एक कर्तव्य। ‘कर्तव्य’ 15 मई को सिर्फ नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।” इस फिल्म में रसिका दुग्गल, संजय मिश्रा, जाकिर हुसैन, मनीष चौधरी और सौरभ द्विवेदी भी अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं।

सैफ ने फिल्म को लेकर बयान में कहा, “पवन ऐसा इंसान है जो हर वक्त खुद से जूझता रहता है। एक तरफ उसकी अपनी सोच है, दूसरी तरफ उससे की जाने वाली उम्मीदें और तीसरी तरफ वो चीजें हैं जिन्हें उसे हर हाल में बचाना है। ‘कर्तव्य’ की सबसे खास बात यही है कि यह आसान जवाब नहीं देती, बल्कि आपको ऐसे मुश्किल हालात में डालती है जहां हर फैसला किसी न किसी निजी कीमत के साथ आता है।”

Leave a Reply