HealthViral

सब्जी नहीं आ रही पसंद तो घर पर बनाएं टमाटर की मीठी चटनी, नोट करें आसान रेसिपी

गर्मियों में अक्सर महिलाओं को यह चिंता रहती है कि खाने में क्या बनाया जाए। वही बोरिंग लौकी, आलू, गोभी, तोरई आदि की सब्जियां खाने का मन रोज-रोज नहीं करता है। ऐसे में सब्जी के साथ कुछ नया मिल जाए तो खाने का स्वाद दोगुना हो जाता है और भूख भी बढ़ जाती है।

सब्जी नहीं आ रही पसंद तो घर पर बनाएं टमाटर की मीठी चटनी, नोट करें आसान रेसिपी
सब्जी नहीं आ रही पसंद तो घर पर बनाएं टमाटर की मीठी चटनी, नोट करें आसान रेसिपी

बाजार से कई बार में कम दाम में ज्यादा टमाटर खरीद लाते हैं। ऐसे में कई बार ये खराब भी हो जाते हैं। ऐसे में आप टमाटर से मीठी चटनी बना सकती हैं। टमाटर की चटनी एक ऐसा विकल्प है जो न केवल आसान है बल्कि स्वाद में भी लाजवाब होती है। इसे आप फ्रिज में कुछ दिन तक स्टोर करके रख सकते हैं।

चटनी बनाने की सामग्री

इस चटनी को बनाने के लिए आपको ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं है। किचन में मौजूद कुछ चीजों से इसे आप आसानी से तैयार कर सकते हैं।

पके हुए टमाटर – 250 ग्राम
चीनी या गुड़ – 50 ग्राम
तड़का – सूखी लाल मिर्च, जीरा, सौंफ
इलायची पाउडर – 1/4 छोटी चम्मच
तेल और स्वादानुसार नमक

इस तरह बनाएं टमाटर की मीठी चटनी

सबसे पहले टमाटर को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें। अब इन्हें बारीक टुकड़ों में काट लें। गैस पर एक कढ़ाई रखें और उसमें थोड़ा सा तेल डालें। तेल जब गर्म हो जाए तो उसमें सूखी लाल मिर्च, जीरा और सौंफ का तड़का लगाएं। सौंफ और जीरे से चटनी क स्वाद कई गुना बढ़ा जाएगी।

जब मसाले पक जाएं तो इसमें बारीक कटे हुए टमाटर डालें। इसमें थोड़ा सा नमक मिलाएं। इससे टमाटर जल्दी पक जाएंगे। अब कुछ समय के लिए इसे पकने दें। टमाटर नरम होने तक इसे बीच-बीच में चलाते रहें।

Khabar Monkey

जब टमाटर अच्छे से गल जाए तो इसमें स्वादानुसार चीनी या गुड़ मिलाएं। जब गुड़ पक जाए तो इसमें इलायची पाउडर मिला सकते हैं। अगर आपको इलायची नहीं पसंद है तो इसे स्किप कर सकते हैं। अब गैस को बंद कर दें।

तैयार चटनी को एक सर्विंग बाउल में निकालें। अब इसे गरमा गरम पराठों, रोटी या फिर पूरी के साथ परोस सकते हैं। सफर के दौरान या बच्चों के टिफिन के लिए यह एक बेहतर विकल्प हो सकती है।

यह चटनी खासकर भारतीय घरों में खूब पसंद की जाती है क्योंकि खाने के साथ डाइट डिश के तौर पर सब्जी की जगह इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। बच्चों को खासकर खट्टा मीठा स्वाद पसंद होता है। ऐसे में टमाटर की मीठी चटनी को आसानी से घर पर बनाया जा सकता है।

Leave a Reply