Viral

Forbes के सर्वे में बड़ा खुलासा, ऑफिस अफेयर्स के मामले 60 फीसदी बढ़े, 40 प्रतिशत ने अपने पार्टनर को दिया धोखा

आज के समय में ऑफिस अफेयर्स के मामले काफी तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। फोर्ब्स एडवाइजर के एक सर्वेक्षण के अनुसार, 60% से ज्यादा लोग काम करने वाली जगह पर अफेयर चला रहे हैं। जबकि 43% अफेयर्स ऐसे है जो शादी के कगार तक पहुंच चुके हैं। वहीं रिपोर्ट में यह भी पाया गया कि 40% लोग अपने सहकर्मी के साथ अपने पार्टनर को धोखा दे रहे हैं। ये इस बात का संकेत बनता जा रहा है कि कैसे ऑफिस के रिश्ते पर्सनल और प्रोफेशनल लीमिट्स को क्रॉस कर रहे हैं। 

Forbes के सर्वे में बड़ा खुलासा, ऑफिस अफेयर्स के मामले 60 फीसदी बढ़े, 40 प्रतिशत ने अपने पार्टनर को दिया धोखा
Forbes के सर्वे में बड़ा खुलासा, ऑफिस अफेयर्स के मामले 60 फीसदी बढ़े, 40 प्रतिशत ने अपने पार्टनर को दिया धोखा

ऑफिस में अफेयर्स हो रहे हैं लेकिन कोई इसे स्वीकार करने को तैयार नहीं है। नियोक्ता मानव संसाधन प्रबंधन सॉफ्टवेयर का उपयोग करने जैसी नीतियों और प्रथाओं के माध्यम से अपने संगठन और टीमों की सुरक्षा कर सकते हैं, जो जोखिम को कम करने में मदद करते हैं।

चौंका देंगे ये आंकड़ें

  • 57% लोगों का कहना है कि ऑफिस अफेयर्स ने उनके प्रदर्शन को प्रभावित किया है।
  • 43% लोगों ने अपने सहकर्मी से शादी की है।
  • 35% लोग अपने नियोक्ता को अपने रिश्ते के बारे में जानकारी नहीं देते हैं।
  • 40% लोगों ने अपने पार्टनर को धोखा देकर अपने सहकर्मी के साथ संबंध बनाए हैं।
  • 50% लोगों ने अपने सहकर्मियों के साथ छेड़छाड़ करने की बात स्वीकार की।

कम्फर्ट ऑफिस अफेयर्स का सबसे बड़ा कारण 
सर्वे में शामिल 65 प्रतिशत लोगों ने बताया कि ऑफिस अफेयर्स के पीछे कम्फर्ट एक प्रमुख कारण है। दूसरा सबसे बड़ा कारण काम के बाहर लोगों से मिलने के लिए समय की कमी है, और 61 प्रतिशत लोगों ने इसे वर्क प्लेस पर किसी से डेटिंग करने का मुख्य कारण बताया। इसके अलावा, वर्क प्लेस पर साझा अनुभव होना ऑफिस अफेयर्स का दूसरा बड़ा कारण है। 

Khabar Monkey

ऑफिस अफेयर का करियर पर प्रभाव
ऑफिस में अफेयर सुनने में जितना रोमांचक लग सकता है, लेकिन प्रोफेशनल वर्ल्ड में इसके परिणाम काफी गंभीर हो सकते हैं। एक छोटा सा निजी फैसला आपके सालों के करियर को प्रभावित कर सकता है। सर्वे के मुताबिक पता चलता है कि ऑफिस अफेयर व्यक्ति के आपसी संबंधों, आत्म-दृष्टिकोण और व्यक्तित्व को भी प्रभावित करते हैं।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply