HealthViral

कौन सा मटका अच्छा है, लाल या काला? जानिए दोनों में क्या है अंतर

Lal matka vs kala matka: गर्मी में गले को तर करने के लिए लोग ठंडा पानी पीना पसंद करते हैं। किसी को फ्रिज तो किसी को मटके का पानी भाता है। बाजार में गर्मियों में मटके की बिक्री बहुत बढ़ जाती है। सड़क के किनारे आपको कई जगह मटकों की दुकानें सजी दिख जाती होंगी। यहां कई तरह के मटके मिलते हैं। अलग-अलग आकार से लेकर डिजाइन इनके ऊपर उकेरी जाती हैं। साथ ही रंग में भी फर्क होता है। आपने लाल मटके के अलावा काला मटका भी कई जगह बिकता देखा होगा। लेकिन क्या आपको पता है लाल और काले मटके में क्या अंतर होता है और किसका पानी ज्यादा ठंडा रहता है? आइए जानें इसके बारे में।

कौन सा मटका अच्छा है, लाल या काला? जानिए दोनों में क्या है अंतर
कौन सा मटका अच्छा है, लाल या काला? जानिए दोनों में क्या है अंतर

लाल मटका (Red Clay Pot) और काला मटका (Black Clay Pot) में अंतर

लाल मटका आमतौर पर साधारण टेराकोटा मिट्टी से बनाया जाता है। इसका दाम किफायती होता है। वहीं काला मटका खास “डीप बर्न” या “रिडक्शन फायरिंग” तकनीक से तैयार किया जाता है, जिससे उसका रंग काला हो जाता है। कई जगहों पर इसे काली मिट्टी से तैयार किया जाता है।

पानी ठंडा करने में अंतर

लाल मटका ज्यादा छिद्रयुक्त होता है। इसमें वाष्पीकरण तेजी से होता है। इसलिए पानी जल्दी ठंडा करता है। काला मटका कम छिद्र होते हैं, इसलिए पानी लंबे समय तक ठंडा बनाए रख सकता है। साथ ही काले मटके को बिना ऑक्सीजन की भट्टी में पकाया जाता है, जो इसे मजबूती तो देता है, लेकिन वाष्पीकरण में यह लाल मटके से थोड़ा धीमा हो सकता है।

Khabar Monkey

मजबूती और टिकाऊपन

काला मटका अधिक तापमान पर दोबारा पकाया जाता है, इसलिए ज्यादा मजबूत माना जाता है। वहीं लाल मटका रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए अच्छा होता है लेकिन जल्दी टूट सकता है।

स्वास्थ्य से जुड़े दावे

लाल मटके का पानी शरीर के पीएच लेवल को बैलन्स करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा एसिडिटी, गैस्ट्रिक समस्याओं और अपच में राहत दिला सकता है। वहीं काले मटके के पानी को कुछ लोग एल्काइन नेचर वाला मानते हैं। जो एसिडिटी और पाचन में मदद कर सकता है। हालांकि, इन दावों पर सीमित वैज्ञानिक रिसर्च उपलब्ध है। काले मटके की सतह पर बैक्टीरिया कम तेजी से बढ़ते हैं। इस वजह से पानी ज्यादा समय तक ताजा रह सकता है।

कौन सा मटका खरीदना बेहतर रहेगा?

अगर आपको जल्दी ठंडा पानी चाहिए तो आपके लिए लाल मटका बेहतर विकल्प माना जाता है। वहीं लंबे समय तक ठंडा पानी चाहिए तो आप काला मटका ज्यादा उपयोगी हो सकता है। इसके साथ ही अगर मजबूती के साथ लंबे समय तक चलने वाला विकल्प चाहिए तो आपको काला मटका खरीदना चाहिए। साथ लाल मटका बजट में आ जाता है।

Disclaimer: “यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य पेशेवर राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें।”

Leave a Reply