DharamViral

Numerology: पत्नी को रानी बनाकर रखते हैं इस मूलांक के लड़के, साबित होते हैं सबसे बेस्ट हसबैंड!

Numerology: अंकज्योतिष के अनुसार, जन्म तारीख से किसी भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। अंक शास्त्र में एक ऐसे खास मूलांक का जिक्र किया गया है जिससे जुड़े लड़के अपनी पत्नी को पलकों पर बिठाकर रखते हैं। ये अपनी वाइफ की हर ख्वाहिश पूरी करते हैं। इसी कारण से ये बेस्ट हसबैंड कहलाते हैं। जानिए ये किस मूलांक के लड़के हैं।

Numerology: पत्नी को रानी बनाकर रखते हैं इस मूलांक के लड़के, साबित होते हैं सबसे बेस्ट हसबैंड!
Numerology: पत्नी को रानी बनाकर रखते हैं इस मूलांक के लड़के, साबित होते हैं सबसे बेस्ट हसबैंड!

मूलांक 2 के लड़के

मूलांक 2 के लड़के अपनी पत्नी को पलकों पर बिठाकर रखते हैं। ये उनकी हर ख्वाहिश पूरी करते हैं। बता दें जिन लोगों की जन्म तारीख 2, 11, 20 और 29 होती है उनका मूलांक 2 होता है। इस मूलांक के स्वामी चंद्र देव माने जाते हैं। जो हमारे मन के कारक होते हैं। चंद्र के कारण ही मूलांक 2 वाले काफी संवेदनशील और इमोशनल नेचर के होते हैं।

पत्नी को रानी बनाकर रखते हैं

कहते हैं मूलांक 2 के लड़के बेस्ट पति साबित होते हैं क्योंकि ये अपनी पत्नी को रानी बनाकर रखते हैं। ये समाज और परिवार के सामने अपनी पत्नी का पक्ष हमेशा मजबूती से रखते हैं। ये पत्नी की हर छोटी-बड़ी जरूरतों का ख्याल रखते हैं और उन्हें कभी अकेला नहीं छोड़ते।

भावनाओं की करते हैं कद्र

मूलांक 2 वाले अपनी पत्नी की भावनाओं का बहुत सम्मान करते हैं। ये अपनी बातें उन पर थोपते नहीं है बल्कि कोई भी काम उनकी सलाह लेकर ही करते हैं। यही कारण है कि इनकी मैरिज लाइफ काफी बढ़िया चलती है।

बिना कहे समझ जाते हैं मन की बात

चूंकि मूलांक 2 वाले काफी संवेदनशील होते हैं इसलिए ये बिना कहे ही अपनी पत्नी की हर बात को समझ जाते हैं। पत्नी को खुश करने के लिए ये कुछ न कुछ खास करते रहते हैं।

शांत और समझदार

मूलांक 2 के लड़कों को गुस्सा जल्दी नहीं आता। अगर इनका पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो भी जाता है तो ये शांति और समझदारी से मामले को सुलझाने की कोशिश करते हैं। इनका यही धैर्य इनके रिश्ते को कभी टूटने नहीं देता।

समर्पित और वफादार

मूलांक 2 वाले रिश्तों के मामले में बहुत ही ईमानदार होते हैं। ये जिस व्यक्ति से एक बार जुड़ जाते हैं फिर उसका साथ कभी नहीं छोड़ते। इनके लिए परिवार और पत्नी से बढ़कर कुछ ओर नहीं होता।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

Khabar Monkey

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply