EntertainmentViral

अक्षय कुमार के फैंस के लिए बुरी खबरए एक्टर ने करवाई आंख की सर्जरीय अब कुछ दिन लेंगे काम से ब्रेक

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अपनी फिल्म ‘भूत बंगला’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म को प्रियदर्शन ने बनाया है और फैंस इस फिल्म को बहुत प्यार दे रहे हैं. इसके बाद उन्होंने फिल्ममेकर अनीस बज़्मी के साथ अपनी अगली फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी थी. अब उन्होंने फिल्म का शेड्यूल कंप्लीट कर दिया है. इसी बीच खबरें हैं कि अक्षय कुमार ने काम के बीच में छोटा सा एक ब्रेक लिया है. उन्होंने अपनी आंख की सर्जरी करवाई है.

Khabar Monkey

अक्षय कुमार के फैंस के लिए बुरी खबरए एक्टर ने करवाई आंख की सर्जरीय अब कुछ दिन लेंगे काम से ब्रेक
अक्षय कुमार के फैंस के लिए बुरी खबरए एक्टर ने करवाई आंख की सर्जरीय अब कुछ दिन लेंगे काम से ब्रेक

अक्षय कुमार की आंख की सर्जरी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘अक्षय कुमार की आंख की एक माइनर सर्जरी हुई है. ये सर्जरी 6 मई को हुई है. ये सर्जरी उनके विजन करेक्शन के लिए है. ऐसे में अब अक्षय ब्रेक लेंगे और आराम करेंगे. बता दें कि अक्षय ने अनीस के साथ अपनी अगली फिल्म केरलम का शेड्यूल भी पूरा कर लिया है. इस फिल्म में विद्या बालन और राशि खन्ना भी नज़र आएंगी.’

बता दें कि अक्षय कुमार अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में बैलेंस बनाकर चलते हैं. उनकी साल 4-5 फिल्में रिलीज होती हैं. उनके पास अभी हैवान, गोलमाल 5, वेलकम टू द जंगल जैसी फिल्में है. इसके अलावा एक मराठी फिल्म भी है.

अक्षय कुमार ने दी अहम जानकारी
इससे पहले अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर विद्या बालन और राशि खन्ना के साथ अपनी एक अपकमिंग फिल्म को लेकर पोस्ट शेयर किया है. इसमें अक्षय ने अपनी अपकमिंग फिल्म के बारे में जानकारी दी. उन्होंने लिखा, ‘अच्छी जगह पर खूबसूरत लोगों के साथ काम करना बहुत अच्छा लगता है. उन्होंने निर्देशक अनीस बज्मी की तारीफ की और पूरी टीम को ‘अद्भुत’ बताया. इस तस्वीर के साथ अक्षय ने बताया कि उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग का केरल का पहला शेड्यूल पूरा कर लिया है.

‘भूत बंगला’ के बारे में जानें
बता दें कि अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ को फैंस ने काफी प्यार दिया. इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा परेश रावल, राजपाल यादव, वामिका गब्बी, मिथिला पालकर जैसे स्टार्स नजर आए. फिल्म में अक्षय कुमार ने अपनी कॉमेडी से धमाका कर दिया. फिल्म जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली है. फिल्म को क्रिटिक्स ने भी काफी सराहा. क्रिटिक्स ने तो इस फिल्म को अक्षय के करियर की बेस्ट फिल्मों में से एक बताया.

Leave a Reply