Viral

गर्मियों में खराब हो जाती हैं खाने की चीजें, तो अपनाएं एक जुगाड़, मददगार साबित होगा स्टील की चम्मच वाला हैक

गर्मी के बढ़ते प्रकोप की वजह से खाने-पीने की चीजों को फ्रिज में रखने के बावजूद भी वो खराब हो सकती हैं। आज हम आपको एक ऐसे हैक के बारे में बताएंगे, जो खाने-पीने की चीजों में बैक्टीरिया को पनपने से रोक सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस ट्रिक के लिए आपको एक स्टील की चम्मच की जरूरत पड़ेगी। हो सकता है कि आपको इस हैक के बारे में जानने के बाद यकीन न हो लेकिन आपको कम से कम एक बार इसे आजमाकर जरूर देखना चाहिए।

गर्मियों में खराब हो जाती हैं खाने की चीजें, तो अपनाएं एक जुगाड़, मददगार साबित होगा स्टील की चम्मच वाला हैक
गर्मियों में खराब हो जाती हैं खाने की चीजें, तो अपनाएं एक जुगाड़, मददगार साबित होगा स्टील की चम्मच वाला हैक

ट्रिक के बारे में जानिए- आपको एक स्टेनलेस स्टील की चम्मच लेनी है और इसे फ्रीजर में रख देना है। फ्रीजर में स्टेनलेस स्टील की चम्मच रखने से क्या होगा, आइए जानकारी हासिल करते हैं। इस हैक की मदद से खाने को खराब होने से बचाया जा सकता है। इसके साथ ही अगर आपको कोई गर्म चीज जल्दी ठंडी करनी हो, तो आप इस चम्मच को फ्रीजर से निकालकर खाने की गर्म चीज में डाल सकते हैं।

समझिए इसके पीछे की वजह- आप भी यही सोच रहे होंगे कि आखिर स्टेनलेस स्टील की चम्मच खाने को खराब होने से कैसे बचा सकती है। आपको बता दें कि स्टील मेटल गर्मी को खींचता है और जब इस मेटल की चम्मच ठंडी हो जाती है, तब इसे गर्म खाने में डालते ही खाने की गर्मी अब्जॉर्ब होने लगती है। इसका मतलब ये है कि खाने का टेंपरेचर गिर जाता है और खाने में बैक्टीरिया पनपने का खतरा कम हो जाता है।

Khabar Monkey

गौर करने वाली बात- गर्मागर्म दाल या फिर खाने की किसी भी चीज को तुरंत फ्रिज में रख देने से खाना खराब हो सकता है। वहीं, अगर आप खाने के ठंडा होने का इंतजार करते हैं, तो भी खाने में बैक्टीरिया पैदा होने की संभावना बढ़ सकती है। ऐसी परिस्थिति में गर्म दाल में ठंडी स्टील की चम्मच डालिए जिससे दाल या खाने की कोई भी चीज जल्दी ठंडी हो जाए और फिर आप इसे फ्रिज में रख पाएं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply