SportsViral

IPL 2026: जसप्रीत बुमराह क्यों नहीं दिख रहे घातक, वानखेड़े-मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी हैं कारण

जसप्रीत बुमराह ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) में 10 मैचों में 109.66 के औसत से 3 विकेट लिए हैं। वानखेड़े में उन्होंने 24 ओवर में 241 रन देकर 1 विकेट लिए हैं। इन आंकडों से पता चलता है कि बुमराह खराब दौर से गुजर रहे हैं, लेकिन कहानी इसके विपरीत है। बुमराह के खराब आंकड़ों के दो मुख्य कारण है। पहला कारण यह है कि वानखेड़े की पिच में गेंदबाजों के लिए कुछ नहीं है। यह बल्लेबाजों के स्वर्ग है। रही सही कसर मुंबई इंडियंस के अन्य गेंदबाजों का खराब प्रदर्शन पूरा कर देता है।

IPL 2026: जसप्रीत बुमराह क्यों नहीं दिख रहे घातक, वानखेड़े-मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी हैं कारण
IPL 2026: जसप्रीत बुमराह क्यों नहीं दिख रहे घातक, वानखेड़े-मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी हैं कारण

आईपीएल 2026 में वानखेड़े में स्कोरिंग रेट 11.03, रन प्रति विकेट 42.65 और बाउंड्री प्रतिशत 25.7% रहा है। इन तीनों मामले में मुंबई के इस स्टेडियम से केवल जयपुर का सवाईमान सिंह स्टेडियम आगे है, जहां सिर्फ दो मैच हुए हैं। वानखेड़े में 12 में से 11 पारियों में 195 से ज्यादा का स्कोर बना है। आठ में 220 से ज्यादा का स्कोर बना है। ऐसा किसी टी20 टूर्नामेंट में किसी स्टेडियम में नहीं हुआ।

Khabar Monkey

बोल्ट-चाहर का खराब प्रदर्शन

रनों की बरसात देखते हुए वानखेड़े में का प्रदर्शन ठीक है। उन्होंने 10.04 की इकॉनमी से रन दिए हैं। बाकी के गेंदबाजों ने 11.05 की इकॉनमी से रन दिए हैं। बुमराह को अन्य गेंदबाजों से सपोर्ट नहीं मिल रहा। मुंबई इंडियंस का गेंदबाजी औसत और इकॉनमी रेट दोनों काफी लचर है। उसका तेज गेंदबाजी आक्रमण काफी कमजोर है। नए गेंद के विशेषज्ञ गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट और दीपक चाहर ने नई गेंद से कुल मिलाकर 13 ओवर में 170 रन देकर 1 विकेट लिए हैं। अंत के ओवरों (16-20 ओवर) में भी मुंबई इंडियंस ने खराब गेंदबाजी की है। पावरप्ले और डेथ ओवरों में कम से कम दो ओवर फेंकने वाले गेंदबाजों में बुमराह का मुंबई इंडियंस के लिए सबसे अच्छा इकॉनमी है।

बुमराह से बेहतर इकॉनमी केवल नरेन की

आईपीएल 2026 में 66 गेंदबाजों ने 10 से ज्यादा ओवर किए हैं। जसप्रीत बुमराह से बेहतर इकॉनमी केवल कोलकाता नाइट राइडर्स के सुनील नरेन की है। बुमराह की इकॉनमी 8.89 की है। सुनील नरेन री 6.81 की है। पूरे मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों की इकॉनमी रेट 11.17 का है। बुमराह को छोड़कर मुंबई इंडियंस के हर की इकॉनमी 10 से ज्यादा की है।

बुमराह के आंकड़े
IPL 2026 विश्लेषण


8.89
बुमराह की
इकॉनमी रेट

2
66 गेंदबाजों में
दूसरा स्थान

57.2%
अटैक रेट —
MI में सबसे कम

विश्लेषण
3 विकेट, लेकिन बुमराह की गेंदबाजी कमजोर नहीं
IPL 2026 में 10 या अधिक ओवर फेंकने वाले 66 गेंदबाजों में बुमराह 8.89 की इकॉनमी के साथ दूसरे स्थान पर हैं। उनसे बेहतर केवल कोलकाता नाइट राइडर्स के सुनील नरेन (6.81) हैं। बल्लेबाज बुमराह पर केवल 57.2% गेंदों पर अटैक करते हैं — मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाजों में यह सबसे कम है।

इकॉनमी रेट तुलना — IPL 2026
बुमराह बनाम बाकी गेंदबाज

सुनील नरेन (KKR) 6.81
जसप्रीत बुमराह (MI) 8.89
MI के बाकी गेंदबाज 11.17
बोल्ट + चाहर (MI) 13.07
संकटमोचक उपयोग
महंगे ओवरों के बाद गेंद करने आए बुमराह
35 ओवरों में बुमराह का इस्तेमाल तब हुआ जब दूसरे छोर की इकॉनमी 12.57 रही। इनमें से 13 ओवरों में उन्होंने तब गेंदबाजी की जब पिछले ओवर में 15 से अधिक रन बने थे। इसके बावजूद उन्होंने इन ओवरों में 9.2 की इकॉनमी से रन दिए।

वानखेड़े स्टेडियम — IPL 2026
बल्लेबाजों का स्वर्ग — गेंदबाजों के लिए नर्क
IPL 2026 में वानखेड़े की तुलना में केवल जयपुर का सवाईमान सिंह स्टेडियम आगे है — और वहां सिर्फ दो मैच हुए हैं। वानखेड़े में 12 में से 11 पारियों में 195 से अधिक का स्कोर बना है। किसी भी टी20 टूर्नामेंट में किसी एक मैदान पर यह नहीं हुआ।

11.03
रन प्रति ओवर
(स्कोरिंग रेट)

42.65
रन प्रति विकेट
(RPW)

25.7%
बाउंड्री
प्रतिशत

11/12
पारियों में
195 से अधिक स्कोर

8/12
पारियों में
220 से अधिक स्कोर

संदर्भ में बुमराह
वानखेड़े में बुमराह की इकॉनमी 10.04 — बाकी 11.05
24 ओवर में 241 रन देकर 1 विकेट — यह आंकड़ा अलग से खराब लगता है। लेकिन वानखेड़े के संदर्भ में देखें तो बुमराह की 10.04 की इकॉनमी मैदान के औसत से बेहतर है। बाकी सभी गेंदबाजों ने वहां 11.05 की इकॉनमी से रन दिए।

मुंबई इंडियंस गेंदबाजी
बोल्ट-चाहर: 13 ओवर, 170 रन, केवल 1 विकेट
नई गेंद के विशेषज्ञ ट्रेंट बोल्ट और दीपक चाहर ने नई गेंद से कुल मिलकर 13 ओवर में 170 रन देकर सिर्फ 1 विकेट लिया है। अंत के ओवरों (16-20) में भी मुंबई की गेंदबाजी कमजोर रही है। बुमराह को दूसरे छोर से कोई सहयोग नहीं मिला।

गेंदबाज ओवर रन विकेट इकॉनमी
जसप्रीत बुमराह 37 329 3 8.89
MI के बाकी गेंदबाज 11.17
ट्रेंट बोल्ट + दीपक चाहर 13 170 1 13.07
पावरप्ले और डेथ ओवर
दोनों चरणों में बुमराह MI के सर्वश्रेष्ठ
पावरप्ले और डेथ ओवरों (16-20) में कम से कम 2 ओवर फेंकने वाले MI गेंदबाजों में बुमराह की इकॉनमी सबसे अच्छी है। पूरी MI टीम की इकॉनमी 11.17 है — जो वानखेड़े की पिच और बाकी गेंदबाजों की कमजोरी दोनों को दर्शाती है।

निष्कर्ष
विकेट नहीं, लेकिन गेंदबाजी साधारण नहीं
सबसे सपाट पिच पर गेंदबाजी, दूसरे छोर से मदद न मिलना और संकट में उतारे जाने के बावजूद बुमराह ने 8.89 की इकॉनमी बनाए रखी है। विकेटों की संख्या के बजाय इकॉनमी और अटैक रेट देखें तो बुमराह का प्रदर्शन उल्लेखनीय है।

महंगे ओवर के बाद बुमराह का इस्तेमाल

बुमराह के साधार आंकड़ों का एक कारण यह है कि उनका इस्तेमाल की संकटमोचक की तरह हुआ है। उन्हें मंहगे ओवरों के बाद इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने केवल दो बार गेंदबाजी की शुरुआत की। इसके अलावा 35 ओवरों में उनका इस्तेमाल तब हुआ है जब दूसरे छोर से इकॉनमी 12.57 की रही है। इन 35 में 13 ओवर में उन्होंने तब गेंदबाजी की जब पिछले ओवर में 15 से ज्यादा रन बने हैं। इसके बाद भी इन ओवरों में बुमराह ने 9.2 की इकॉनमी से रन दिए हैं।

बुमराह क्यों नहीं दिख रहे असरदार

बुमराह को 57.2 प्रतिशत गेंदों पर अटैक किया गया है। आईपीएल 2026 में कम के कम 100 गेंद फेंकने वाले मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाजों में यह सबसे कम है। ये आंकड़े असली कहानी बताते हैं। लीग के सबसे सपाट पिच पर गेंदबाजी, दूसरे छोर से मदद न मिलने के कारण बुमराह असरदार नहीं दिख रहे हैं। बड़े ओवरों के बाद इस्तेमाल किए जाने से बल्लेबाज उन्हें आराम से खेल जाता है। विकेटों की संख्या के बजाय अन्य आंकड़ों पर गौर किया जाए तो लगेगा कि बुमराह ने साधारण गेंदबाजी नहीं की है।

Leave a Reply