HealthViral

सूखी या ग्रेवी वाली सब्जी में ज्यादा मिर्च होने पर करें ये काम, तीखापन कम करने में मिलेगी मदद

खाना बनाते समय कई बार गलती से नमक या मिर्च-मसाले ज्यादा पड़ जाता हैं। ऐसे में सब्जी हो या फिर कोई भी डिश इसका स्वाद गड़बड़ा जाता है। मेहमान आए हों और सूखी या ग्रेवी वाली सब्जी में गलती से ज्यादा मिर्च हो जाए तो महिलाएं अक्सर हड़बड़ा जाती हैं कि आखिरकार इसे कैसे सही किया जाए। सब्जी हो या दाल नमक या मिर्च ज्यादा होने पर इसे पूरी तरह से तो सही नहीं किया जा सकता है लेकिन इसके स्वाद को बैलेंस करना संभव है। इसके लिए आप कुछ तरीके अपना सकते हैं, जिससे आपको तीखापन कम करने में मदद मिल सकती है।

सूखी या ग्रेवी वाली सब्जी में ज्यादा मिर्च होने पर करें ये काम, तीखापन कम करने में मिलेगी मदद
सूखी या ग्रेवी वाली सब्जी में ज्यादा मिर्च होने पर करें ये काम, तीखापन कम करने में मिलेगी मदद

क्रीम से कम करें तीखापन

अगर सब्जी या ग्रेवी ज्यादा तीखी हो गई है, तो उसमें फ्रेश क्रीम या मलाई मिला सकते हैं। क्रीम का टेक्सचर गाढ़ा होता है। इसका स्वाद भी हल्का मीठा होता है। इसे सब्जी में मिलाने से यह मिर्च के तीखेपन को बैलेंस कर देती है। सब्जी को हल्की आंच पर गर्म करें। इसके बाद थोड़ी क्रीम डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इससे डिश का तीखापन काफी हद तक कम हो जाता है।

खोया या काजू का पेस्ट मिलाएं

अगर ग्रेवी वाली सब्जी ज्यादा तीखी हो गई है तो आप इसमें घिसा हुआ मावा (खोया), काजू का पेस्ट भी डाल सकते हैं। इससे स्वाद बैलेंस किया जा सकता है। एक बार चखकर जरूर देख लें और जरूरत हो तो जरा-सा नमक और खटाई डाल लें।

Khabar Monkey

दही का इस्तेमाल करें

डेयरी प्रोडक्ट्स तीखापन कम करने में काफी असरदार होते हैं। इनमें मौजूद तत्व मिर्च के तीखेपन को बैलेंस करने में मदद करते हैं। आप अपनी सब्जी या ग्रेवी में दही मिलाकर अच्छी तरह चला लें। इससे खाने में कूलिंग इफेक्ट आता है और तीखापन कम महसूस होता है। एक बात का ध्यान रखें कि दही डालते समय आंच धीमी रखें। जल्दी-जल्दी चलाएं ताकि दही फटे नहीं।

घी से करें बैलेंस

अगर खाना ज्यादा तीखा हो गया है, तो उसमें थोड़ा देसी घी मिला सकते हैं। घी न सिर्फ स्वाद बढ़ाता है, बल्कि मिर्च के तीखेपन को भी कम करने में मदद करता है। आप सब्जी में थोड़ा घी डालकर अच्छे से मिला लें या ऊपर से तड़का लगाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसी तरह मक्खन, घी, फ्रेश चीज़ और खट्टा क्रीम आपके तीखे खाने को बैलेंस करने में मदद कर सकता है।

तीखापन कम करने के कुछ और तरीके

  1. उबले आलू मिलाएं: सब्जी में उबले आलू डालने से मिर्च का असर कम हो जाता है। आलू अतिरिक्त मसाले को सोख लेते हैं।
  2. नींबू या थोड़ा खट्टापन जोड़ें: थोड़ा नींबू रस या इमली डालने से स्वाद बैलेंस हो जाता है। खट्टापन तीखेपन को कम महसूस कराता है।
  3. बेसन या आटा मिलाएं: थोड़ी मात्रा में बेसन या आटा डालकर पकाएं। यह ग्रेवी को गाढ़ा करके तीखापन कम करता है।
  4. मीठा मिलाएं: थोड़ा सा चीनी या शहद डाल सकते हैं। इससे फ्लेवर बैलेंस होता है।

Leave a Reply