खरबूजा काफी मीठा, रसीला और फाइबर से भरपूर फल है। इन दिनों बाजार में कई तरह के खरबूजे मिल रहे हैं। हल्का लाल और नारंगी धारियों वाला खरबूजा मिलता है। वहीं कुछ खरबूजे हल्के हरे और सफेद धारियों वाले होते हैं। कुछ खरबूजे पूरे एक जैसी ही हल्के भूरे रंग के होते हैं। काटने पर भी खरबूजे का रंग अलग-अलग निकलता है। ऐसे में लोग खरबूजा खरीदने को लेकर काफी कंफ्यूज रहते हैं कि कौन सा खरबूजा ज्यादा मीठा निकलेगा। नारंगी लाइन वाला खरबूजा खरीदें या हल्का हरे रंग का खरबूजा लें। आइये जानते हैं ज्यादा मीठा और रसीला खरबूजा कौन सा होता है?

सबसे ज्यादा मीठा खरबूजा कौन सा होता है?
नारंगी लाइन वाला खरबूजा- इस खरबूजे की किस्म को दुर्गापुरा मधु कहा जाता है। इसका छिलका चिकना और नारंगी रंग का होता है। फल पर हरे रंग की धारियां होती हैं। इस किस्म के खरबूजे में 12 से 14 प्रतिशत तक मिठास होती है। काटने पर ये खरबूजा अंदर से हल्का हरा निकलता है। इसका बीज वाला हिस्सा काफी बड़ा होता है।
हरा खरबूजा- खरबूजे की इस किस्म को हरा मधु कहा जाता है। पंजाब में इस खरबूज की पैदावार ज्यादा होती है। ये खरबूजा हल्का सफेद और हरी धारियों वाला होता है। काटने पर ये खरबूजा हल्का हरा निकलता है। इस खरबूजे की मिठास 12- 15 प्रतिशत होती है। ये पछेती किस्म की प्रजाति है।
अंदर से नारंगी खरबूज- अंदर से नारंगी निकलने वाले खरबूजे को पूसा शरबती खरबूज कहते हैं। ये खरबूजे की अगेती किस्म है। इस फल के ऊपर हल्का जाल जैसा बना होता है और हरी धारियां होती हैं। गूदा नांरगी रंग का होता है और इसकी मिठास 11 से 12 प्रतिशत होती है।
Khabar Monkey
हरा और हल्का पीला खरबूजा- ये खरबूजा पूसा मधुरस किस्म का होता है। इसका फल गोल, चपटे, गहरे हरे रंग के धारियों वाले होते हैं। फल को काटने पर गूदा अंदर से नारंगी रंग का निकलता है। ये खरबूजा काफी रसीला होता है जिसमें 12 से 14 प्रतिशत तक मिठास होती है।
मीठा खरबूजा खरीदने के टिप्स
खरबूजा खरीदते वक्त आप उसके डंठल को सूंघ लें। अगर हल्की मीठी खुशबू आ रही है तो खरबूजा मीठा होगा। खरबूजा बहुत कड़ा या मुलायम नहीं होना चाहिए। किस्म के हिसाब से बात करें तो हरा मधु खरबूजा ज्यादा मीठा होता है। इस खरबूज पर हल्की सफेद और हरी धारियां होती हैं। अंदर से काटने पर भी खरबूजा हल्का हरा ही निकलता है। इसकी मिठास दूसरे खरबूजों से थोड़ी ज्यादा होती है।
|
|





