BusinessViral

AI की दुनिया में महा-डील! एन्थ्रोपिक गूगल के क्लाउड और चिप पर खर्चेगी $200 बिलियन, टेक जगत में मचेगी खलबली

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की रेस में एक और बड़ी हलचल सामने आई है. AI स्टार्टअप Anthropic ने Google Cloud के साथ करीब 200 बिलियन डॉलर की डील करने का फैसला किया है. इस समझौते के तहत कंपनी अगले पांच वर्षों में क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर और AI चिप्स पर भारी इन्वेस्टमेंट करेगी. यह सौदा न सिर्फ टेक इंडस्ट्री में हलचल मचा सकता है, बल्कि ग्लोबल AI कॉम्पिटिशन को भी नई दिशा दे सकता है.

AI की दुनिया में महा-डील! एन्थ्रोपिक गूगल के क्लाउड और चिप पर खर्चेगी $200 बिलियन, टेक जगत में मचेगी खलबली
AI की दुनिया में महा-डील! एन्थ्रोपिक गूगल के क्लाउड और चिप पर खर्चेगी $200 बिलियन, टेक जगत में मचेगी खलबली

यह डील इस बात का संकेत है कि AI मॉडल्स को ट्रेन और रन करने के लिए अब पहले से कहीं ज्यादा कंप्यूटिंग पावर की जरूरत पड़ रही है. खासतौर पर एन्थ्रोपिक के Claude AI मॉडल्स की बढ़ती डिमांड ने कंपनी को बड़े पैमाने पर क्लाउड कैपेसिटी खरीदने के लिए मजबूर किया है.

ईटी की रिपोर्ट के मुताबिक, यह कमिटमेंट Alphabet Inc. की ओर से निवेशकों को बताए गए क्लाउड बैकलॉग का 40% से ज्यादा हिस्सा हो सकता है. बैकलॉग का मतलब उन कॉन्ट्रैक्ट्स से है, जिनसे फ्यूचर में कंपनी को रेवेन्यू मिलने वाला है. इस खबर के बाद अल्फाबेट के शेयरों में भी लगभग 2% की तेजी देखी गई.

एंथ्रोपिक ने की है ये भी डील

इस डील के अलावा, एन्थ्रोपिक ने अप्रैल में गूगल और उसके चिप पार्टनर Broadcom के साथ भी समझौता किया था, जिसके तहत उसे कई गीगावॉट TPU कैपेसिटी मिलेगी. यह कैपेसिटी 2027 से शुरू होने की उम्मीद है. खास बात यह है कि Alphabet Inc. खुद भी एन्थ्रोपिक में 40 बिलियन डॉलर तक इन्वेस्ट कर रही है. यानी दोनों कंपनियां पार्टनर भी हैं और AI रेस में कॉम्पिटिटर भी.

ग्लोबल स्तर पर देखा जाए तो एन्थ्रोपिक और OpenAI जैसे प्लेयर्स के कॉन्ट्रैक्ट्स अब बड़े क्लाउड प्रोवाइडर्स जैसे Amazon Web Services, Microsoft Azure और गूगल क्लाउड के कुल बैकलॉग का आधे से ज्यादा हिस्सा बन चुके हैं. एन्थ्रोपिक लगातार अपनी कंप्यूटिंग कैपेसिटी बढ़ाने के लिए नए-नए एग्रीमेंट्स कर रही है. हाल ही में कंपनी ने CoreWeave के साथ मल्टी-ईयर डील की है और साथ ही साल के अंत तक अमेजन के चिप्स के जरिए लगभग 1 गीगावॉट कैपेसिटी हासिल करने की योजना है.

Khabar Monkey

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply