‘करेला (Karela) कड़वा है इसलिए आप अवॉइड करते हो? तो इसे स्वादिष्ट बनाने के लिए आप मास्टरशेफ संजीव कपूर के बताए कारगर तरीके अपना सकते हैं। इससे आपको कड़वाहट दूर करने में मदद मिल सकती है। करेला एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। इसमें विटामिन C और A होता है। इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्युनिटी बढ़ाने में मदद मिलती है। यह लीवर को भी डिटॉक्स करने का काम करता है। वजन घटाने से लेकर बेहतर पाचन में मदद करता है। करेले की कड़वाहट को दूर करके अगर आप इसे बनाएंगे तो जो लोग इसे खाने में नाक-मुंह सिकोड़ते हैं या आनाकानी करते हैं उन्हें भी इसका स्वाद पसंद आएगा।
Khabar Monkey

शेफ से जानें सही तरीका
सेलेब्रिटी शेफ संजीव कपूर (Chef Sanjeev Kapoor) ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके बताया कि करेले की कड़वाहट को दूर करके लिए आप कटे हुए करेले पर नमक छिड़क दें। फिर इसे 10 से 15 मिनट के लिए अलग रख दें। ऐसा करने से करेले से अतिरिक्त पानी बाहर आ जाएगा। इसे निचोड़कर अलग कर दें। फिर इसे इस्तेमाल करें।
करेले की कड़वाहट को दूर करने के अन्य तरीके
- अगर आप करेले की कड़वाहट को दूर करना चाहते हैं तो आपको उसकी खुरदरी सतह को सही तरीके से छीलना चाहिए। ऐसा करने से कड़वाहट दूर करने में मदद मिलेगी।
- जब भी आप करेले की सब्जी बनाने जाएं तो उससे पहले करेले के बीजों को हटा दें। ऐसा करने से सब्जी बनाते समय कड़वाहट कम करने में मदद मिल सकती है।
- करेले को आप सिरके के पानी में करीब 30 मिनट तक भिगोकर रख सकती हैं। इसके लिए एक कटोरे पानी में 2 चम्मच सिरका मिलाएं। कटे हुए करेले उसमें डाल दें।
- करेले को नमक के पानी में उबालने से भी उसकी कड़वाहट दूर होती है। इसके लिए पानी में नमक डालें। उसे उबालें और करेला डाल दें। इसमें 5 मिनट करेले को रहने दें।
- अगर आप करेले की सब्जी बनाने जा रही हैं तो आप उसे डीप फ्राई भी कर सकती हैं। इससे कड़वापन दूर करने में आपको मदद मिल सकती है।
- करेले की सब्जी बनाते समय उसकी कड़वाहट दूर करने के लिए आप उसे दही में डाल सकते हैं। इसके लिए दही लें उसमें करेले को धोकर काटकर करीब 1 घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
- करेले की कड़वाहट हटाने के लिए आप चीनी और सिरका भी यूज कर सकती हैं। इसके लिए एक कटोरे में चीनी और सिरका मिलाएं और उसमें कुछ देर के लिए करेला डाल दें।





