HealthViral

सुबह-सुबह बच्चों के लिए बनाएं ये 6 आसान डिशेज, नोट करें रेसिपी

सुबह के समय स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए नाश्ता बनाना मां के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होता है। अक्सर बच्चे सब्जियों को देखकर मुंह बनाने लगते हैं। ऐसे में कुछ क्रिएटिविटी दिखाकर आप उनके लिए हेल्दी और इंस्टेंट नाश्ता तैयार कर सकती हैं जिससे बच्चे का टिफिन खाली होकर ही लौटे।

सुबह-सुबह बच्चों के लिए बनाएं ये 6 आसान डिशेज, नोट करें रेसिपी
सुबह-सुबह बच्चों के लिए बनाएं ये 6 आसान डिशेज, नोट करें रेसिपी

अक्सर जल्दी में यह समझ नहीं आता है कि बच्चों के लिए क्या बनाया जाए। अगर आप भी इसी को लेकर कंफ्यूज रहती हैं तो कुछ आसान और झटपट तैयार होने वाली डिशेज बना सकते हैं जिन्हें बनाने के लिए आपको ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं होगी।

Khabar Monkey

वेजिटेबल पोहा

पोहा भारत के कुछ राज्यों में बहुत ही पसंद किया जाता है। खासकर इंदौर का पोहा बहुत ही मशहूर है। इसे घर पर बनाने के लिए सबसे पहले पोहे को पानी में भिगो दें और उसमें हल्दी, नमक, लाल मिर्च और चाट मसाला मिला लें। अब कढ़ाई में तेल गर्म करके इसमें प्याज, हरी मिर्च, आलू और अन्य सब्जियां डालें। जब सभी सब्जियां पक जाएं तो इसमें पोहा डालें और अच्छे से मिक्स कर लें।

पराठा रोल

इसे बनाने के लिए सबसे पहले पराठा बनाएं। इसमें पनीर, स्वीट कॉर्न, और हल्के मसाले डालकर पकने दें। इसे आप रोल करके टिफिन में पैक कर सकती हैं। ये बच्चों को काफी पसंद आएगा।

उपमा

अलग-अलग सब्जियों का इस्तेमाल करते हुए आप सूजी का टेस्टी उपमा बना सकती हैं जो बच्चों के स्वाद और सेहत का ख्याल रखेगा। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में राई, करी पत्ता, प्याज, हरी मिर्च, बारीक कटी हुई सब्जियों और मसाले डालें। इसके पकने के बाद सूजी को डालकर जरूरत के अनुसार पानी डालें। कुछ समय पकने के बाद इसे सर्व करें

बेसन चीला

बेसन का चीला बनाना बहुत ही आसान है जो कम से कम समय में बनकर तैयार हो सकता है। इसके लिए सबसे पहले बेसन का घोल तैयार करें जिसमें नमक, लाल मिर्च और जरूरत के अनुसार प्याज डाल सकते हैं। इसे तवे पर फैलाएं और धीमी आंच पर पकने दें। इस तरह से आप सुबह-सुबह कम समय में चीला तैयार कर सकते हैं।

वेज सैंडविच

बच्चे के टिफिन में कुछ नया रखना चाहते हैं तो सैंडविच को हेल्दी तरीके से बना सकते हैं। इसके लिए आप सब्जियों को काट लें और सैंडविच में रखें। इसमें आप चीज भी डाल सकते हैं। इसे आप हल्का का ग्रिल कर सकते हैं या फिर क्रिस्पी भी किया जा सकता है।

ओट्स खिचड़ी

ओट्स खिचड़ी बनाना बहुत ही आसान है जिसके लिए आपको कुछ सब्जियों और ओट्स की जरूरत होगी। इसके लिए पहले एक पैन में तेल गर्म करें और फिर उसमें जीरा और बाकी सब्जियों को मिक्स करें। सब्जियों को पकने के बाद इसमें ओट्स डालें और पानी डालकर अच्छे से पकाएं।

Leave a Reply