DharamViral

घर में हनुमान जी की मूर्ति रखने के नियम, मारुति नंदन की कैसी मूर्ति रखें और किन बातों से बचें जानिए

Hanuman Ji Ki Murti Rakhne Ke Niyam: घर में भगवान की मूर्ति रखना आस्था और संस्कृति का अहम हिस्सा है। लेकिन जब बात हनुमान जी की आती है, तो कई तरह के सवाल उठते हैं जैसे क्या हनुमान जी की मूर्ति घर में रखना सही या नहीं? और अगर रखें तो बजरंगबली की मूर्ति किस प्रकार की होनी चाहिए? सही जानकारी के अभाव में अक्सर भ्रम पैदा हो जाता है। तो चलिए आपके इस कंफ्यूजन को आज दूर कर देते हैं। जानिए घर में हनुमान जी की मूर्ति रखने के नियम, कैसी मूर्ति रखें और किन बातों से बचें। 

घर में हनुमान जी की मूर्ति रखने के नियम, मारुति नंदन की कैसी मूर्ति रखें और किन बातों से बचें जानिए
घर में हनुमान जी की मूर्ति रखने के नियम, मारुति नंदन की कैसी मूर्ति रखें और किन बातों से बचें जानिए

 घर में हनुमान जी की मूर्ति रखना सही है?

अक्सर यह सवाल लोगों के मन में रहता है कि घर में हनुमान जी की मूर्ति रखनी चाहिए या नहीं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, घर में हनुमान जी की उपस्थिति शुभ मानी जाती है। जहां उनकी कृपा होती है, वहां नकारात्मक शक्तियां टिक नहीं पातीं। 

बजरंगबली की मूर्ति कैसी होनी चाहिए 

बजरंगबली की हर मूर्ति का प्रभाव अलग होता है। घर के लिए शांत और सौम्य रूप वाली मूर्ति बेहतर मानी जाती है, जैसे बैठे हुए या आशीर्वाद देते हुए हनुमान जी। यह रूप घर में शांति और सकारात्मकता लाता है। वहीं, युद्ध या अत्यधिक उग्र मुद्रा वाली मूर्ति से घर में रखने से बचना चाहिए, क्योंकि यह ऊर्जा को अस्थिर कर सकती है।

सही दिशा का रखें ध्यान

मूर्ति रखने में दिशा का विशेष महत्व होता है। आमतौर पर हनुमान जी की मूर्ति को दक्षिण दिशा की ओर रखना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिशा में उनका मुख होने से नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है। साथ ही मूर्ति को हमेशा ऊंचाई पर और साफ स्थान पर रखें, सीधे जमीन पर नहीं।

मूर्ति रखने की सही जगह

घर का पूजा कक्ष हनुमान जी की मूर्ति रखने के लिए सबसे उपयुक्त स्थान है। अगर अलग मंदिर नहीं है, तो घर का कोई शांत और स्वच्छ कोना भी चुना जा सकता है। ध्यान रखें कि बेडरूम या किचन में मूर्ति रखना उचित नहीं माना जाता। 

Khabar Monkey

पंचमुखी हनुमान जी की मूर्ति को लेकर क्या हैं नियम

पंचमुखी हनुमान जी की मूर्ति का स्थान अधिकतर मंदिर, सिद्ध पीठ या बाहरी परिसर माना गया है। हनुमान जी का यह स्वरूप अत्यंत शक्तिशाली है, जो तांत्रिक, नकारात्मकता और शत्रु बाधाओं का नाश करता है। वास्तु अनुसार पंचमुखी हनुमान की मूर्ति घर में सही जगह स्थापित करने से सुख-समृद्धि आती है। वास्तु अनुसार, पंचमुखी हनुमान जी की फोटो या मूर्ति दक्षिण दिशा में रखना शुभ होता है। अगर यह मूर्ति मुख्य द्वार पर बाहर की ओर हो तो घर को सुरक्षा कवच मिलता है। मूर्ति ऐसे लगाएं कि हनुमान जी का मुख दक्षिण दिशा की ओर हो।  

इन छोटी बातों का रखें खास ध्यान

पूजा घर में भी मूर्ति को सीधे सामने न रखें और प्रतिमा छोटी होनी चाहिए। मूर्ति रखने के बाद उसकी नियमित देखभाल भी जरूरी है। आसपास सफाई रखें। अगर रोज पूजा संभव न हो, तो भी मन में श्रद्धा बनाए रखना और स्थान को स्वच्छ रखना जरूरी है। 

शास्त्रों के अनुसार, सही नियमों का पालन करते हुए हनुमान जी की मूर्ति घर में रखना न सिर्फ शुभ होता है, बल्कि यह सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह और सुरक्षा का अहसास भी कराता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply