मंगलवार, 18 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला: मनमानी नहीं हो सकती राज्यपाल की समय से पहले रिहाई की शक्ति​ | Horoscope 18 August 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल​ | इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला: मनमानी नहीं हो सकती गवर्नर की समय से पहले रिहाई की शक्ति​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

“वो हमें गाली दे रहे थे…..”श्रीलंका ए के साथ हुए विवाद पर तिलक वर्मा ने तोड़ी चुप्पी, वैभव सूर्यवंशी को लेकर कही ये बात​

Tilak Varma: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच ट्राई सीरीज में खेले गए मैच में भारतीय टीम ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 265 रन बनाए, जिसके जवाब में श्रीलंका ए की टीम ने भी 265 रन बनाए. भारत ए और श्रीलंका […]

Tilak Varma: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच ट्राई सीरीज में खेले गए मैच में भारतीय टीम ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 265 रन बनाए, जिसके जवाब में श्रीलंका ए की टीम ने भी 265 रन बनाए. भारत ए और श्रीलंका ए के बीच मैच का फैसला सुपर ओवर में हुआ.

भारतीय टीम को सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा. भारतीय टीम की हार के बाद श्रीलंकाई खिलाड़ियों से भारत के खिलाड़ियों की कहासुनी हुई. वैभव सूर्यवंशी की श्रीलंका के खिलाड़ी के साथ धक्कामुक्की भी हुई, अब इस मामले पर भारतीय टीम के कप्तान तिलक वर्मा ने चुप्पी तोड़ी है.

भारतीय कप्तान Tilak Varma ने विवाद पर तोड़ी चुप्पी

भारतीय कप्तान तिलक वर्मा ने बताया कि मैच के दौरान श्रीलंका के खिलाड़ी लगातार भारतीय खिलाड़ियों को अपशब्द बोल रहे थे. वहीं उन्होंने अंपायर्स पर भी गलत फैसले देने का आरोप लगाया. तिलक वर्मा ने कहा कि जब भारतीय टीम के खिलाड़ी हार के बाद वापस लौट रहे थे, तो श्रीलंका के एक खिलाड़ी ने फिर अपशब्द कहे, जो हदें पार करने वाला था.

श्रीलंकाई खिलाड़ी और वैभव सूर्यवंशी के साथ हुए हाथापाई पर वैभव का पक्ष लेते हुए भारतीय कप्तान तिलक वर्मा ने कहा कि

“पूरे मैच के दौरान श्रीलंकाई खिलाड़ी लगातार हमें अपशब्द कह रहे थे. अंपायरों ने भी कुछ फ़ैसले उनके पक्ष में दिए. हमने इन सब बातों को नज़रअंदाज़ किया और खेल पर ध्यान केंद्रित करने की कोशिश की, लेकिन जब वैभव ड्रेसिंग रूम लौट रहे थे, तो एक श्रीलंकाई खिलाड़ी ने बिना किसी वजह के फिर से उन्हें अपशब्द कहे. यह हद पार करने वाली बात थी. वैभव ने इसका जवाब देकर बिल्कुल सही किया.”

आज अफगानिस्तान के खिलाफ करो या मरो का मुकाबला खेल रही है टीम इंडिया

भारतीय टीम इस ट्राई सीरीज में अब तक लगातार 2 मैच हार चुकी है, 3 मैचों में टीम इंडिया को सिर्फ 1 मैच में जीत मिली है. भारतीय टीम के लिए आज का मैच करो या मरो वाला है. भारतीय टीम के लिए आज का मैच बड़े अंतर से जीतना बेहद जरूरी है, अगर टीम इंडिया आज अफगानिस्तान को शिकस्त देने में सफल रही तो उसका फाइनल खेलना लगभग तय है, लेकिन हार के बाद भारतीय टीम बाहर हो सकती है.

भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवरों में 91 रन बना दिए हैं, वहीं टीम इंडिया ने इस दौरान वैभव सूर्यवंशी का विकेट गंवा दिया है, वैभव ने 28 गेंदों में 38 रनों की पारी खेली. वहीं भारतीय टीम के लिए इस समय ओपनर बल्लेबाज प्रियांश आर्या और उपकप्तान ऋतुराज गायकवाड़ मैदान पर बने हुए हैं. प्रियांश आर्या ने 48 रन बनाए, वहीं ऋतुराज गायकवाड़ ने 4 रन बना लिए हैं.

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY