Ratan Ranjan Mamata Banerjee Mimicry: आज जब पूरे देश की नजरें बंगाल चुनाव के नतीजों पर टिकी हैं, तब सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मिमिक्री आर्टिस्ट रतन रंजन (Ratan Ranjan) ने अपने अनोखे अंदाज से बीजेपी मुख्यालय में मौजूद कार्यकर्ताओं और मीडिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. सफेद साड़ी, हवाई चप्पल और हाथ में ‘झालमुड़ी’ की प्लेट लिए रतन ने हूबहू ममता बनर्जी के हाव-भाव की नकल करते हुए वीडियो जारी किया. सोशल मीडिया पर आते ही रतन रंजन का यह वीडियो जंगल की आग की तरह फैल गया. इस वीडियो में उन्होंने ‘दीदी’ (Mamata Banerjee) के अंदाज में बीजेपी नेताओं पर जमकर तंज कसे हैं.

ममता बनर्जी के गेटअप में दिखे रतन रंजन
इस वायरल वीडियो में रतन रंजन हूबहू ममता बनर्जी के अंदाज में नजर आ रहे हैं. उन्होंने वही साड़ी स्टाइल, चप्पल और चलने का तरीका अपनाया हुआ है, जो आमतौर पर ममता बनर्जी की पहचान है. पहली नजर में कई लोग इसे देखकर भ्रमित हो जाते हैं कि यह असली नेता हैं या कोई और.
हाथ में ‘झालमुड़ी’ लेकर पहुंचा BJP मुख्यालय
वीडियो की सबसे खास बात यह है कि रतन रंजन अपने हाथ में झालमुड़ी की प्लेट लिए हुए हैं. वह इसी अंदाज में BJP दफ्तर की तरफ आगे बढ़ रहे हैं. जैसे ही वह वहां पहुंचते हैं, आसपास मौजूद लोग उन्हें देखकर हैरान रह जाते हैं. इस दौरान उनका आत्मविश्वास और एक्टिंग इतनी सटीक होती है कि लोग उन्हें देखने के लिए रुक जाते हैं. कुछ लोग वीडियो बनाने लगते हैं, तो कुछ हंसते हुए उनकी तारीफ करते नजर आते हैं.
#WATCH | Delhi: A social media influencer and mimicry artist, Ratan Ranjan, dresses up as West Bengal CM Mamata Banerjee and carries a plate of ‘jhalmuri’ to the BJP HQ. pic.twitter.com/3Np3njfznj
— ANI (@ANI) May 4, 2026
वीडियो में क्या है खास?
वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे रतन रंजन ममता बनर्जी का गेटअप कर उनकी नकल कर रहे हैं. वीडियो में वह बोल रहे हैं, मोदी जी! रक्षा करो! उरी बाबा! हम्बा-हम्बा… तुम क्या कर रहे हो बंगाल में आकर? इधर आकर ‘जय श्री राम’ बोल रहे हो, भगवा लगा रहे हो तुम! यह हम होने नहीं देगा, चलने नहीं देगा! जब वह यह सब बोल रहे हैं, तब उन्होंने अपने हाथ में एक झालमुड़ी की प्लेट पकड़ी हुई है. रंजन आगे कहते हैं कि तुम हमारे बंगाल को खेला किया है मोदी जी, अमित शाह! तुम लोग ‘नॉटी बॉय’ बनकर हमारे बंगाल के सब हिंदू को एक किया है ‘जय श्री राम’ बोलकर! हम इधर डरा-डरा के… हम इधर TMC का खौफ किया है सबके अंदर में! डरा-डरा के वोट किया है और तुम इधर आकर हमारा खेला किया है अमित शाह. हम तुमको छोड़ेगा नहीं. इतना कहते हुए वह नीचे जमीन पर बैठ जाते हैं.
हम इधर धरना देगा
हम इधर ही बैठ जाएगा. हम होगा नहीं… हम इधर धरना पर बैठ जाएगा! हम कुर्सी देगा नहीं! तुम लोग जीत गया है तो क्या करेगा? कुर्सी हम देगा नहीं तुमको! कुर्सी कैसे लेगा? हम देगा नहीं कुर्सी… हम छोड़ेगा नहीं कुर्सी! इसके बाद रंजन प्लेट से झालमुड़ी खाना शुरू कर देते हैं. तुम लोग झालमुड़ी खा-खा के इधर खेला कर दिया बंगाल में. हमारा कुर्सी वापस करो. हम देगा नहीं कुर्सी तुम लोगों को. हमारा इधर बंगाल में कितना अच्छा हम ‘टूरिस्ट’ बुलाया है. बांग्लादेशी रोहिंग्या को बुलाया है. इधर हम… इधर ‘फॉरेन पॉलिसी’ मजबूत किया है बांग्लादेशी टूरिस्ट को बुलाकर.
Khabar Monkey
कौन है यह रतन रंजन?
रतन रंजन सोशल मीडिया पर अपने मिमिक्री वीडियो के लिए जाने जाते हैं. वह अलग-अलग नेताओं और पब्लिक फिगर्स की नकल करके वीडियो बनाते हैं. इस बार उन्होंने ममता बनर्जी का गेटअप अपनाकर एक अलग तरह का मैसेज देने की कोशिश की है, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है. बंगाल चुनाव में TMC की संभावित हार के बीच सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है. कई यूजर्स ने इसे मजेदार और क्रिएटिव बताया है. उनका कहना है कि इस तरह का कंटेंट राजनीति के गंभीर माहौल में थोड़ा हल्कापन लाता है.





