Viral

बंगाल के मुसलमानों ने AIMIM को सिरे से कर दिया खारिज, लेकिन हार कर भी जीत गए ओवैसी!

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा के नतीजे अब तक लगभग साफ हो चुके हैं. विधानसभा की 293 सीटों में TMC लगभग 93 सीटों पर सिमट गई है, जबकि भाजपा 194 सीटों पर आगे है. वहीँ, बंगाल के इस चुनाव में ओवैसी की पार्टी AIMIM एक भी सीट नहीं जीत पाई है. लेकिन ख़ास बात ये है कि हार के बाद भी AIMIM को एक मामले में बंगाल में बड़ी जीत हासिल हुई है. अबतक ओवैसी की AIMIM पर ये इल्ज़ाम लगते रहे हैं कि वो सेक्युलर दलों के खाते में जाने वाले मुस्लिम वोटों को बांटकर भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए काम करती है. उनकी पार्टी को भाजपा की बी-टीम बताया जाता रहा है, लेकिन बंगाल चुनाव से साफ़ हो गया है कि AIMIM सेक्युलर वोटों को बांटने में पूरी तरह नाकाम रही है.

बंगाल के मुसलमानों ने AIMIM को सिरे से कर दिया खारिज, लेकिन हार कर भी जीत गए ओवैसी!
बंगाल के मुसलमानों ने AIMIM को सिरे से कर दिया खारिज, लेकिन हार कर भी जीत गए ओवैसी!

हुमायू कबीर की की नागरिक उन्नयन पार्टी से गठबंधन तोड़ने के बाद AIMIM ने बंगाल में 12 सीटों पर अपने उमीदवार उतारी थी, मुर्शिदाबाद, बर्दवान, मालदा, बीरभूम और उत्तर 24 परगना जैसे मुस्लिम मेजोरिटी वाली सीटें अपने पूर्व सहयोगी हुमायू कबीर की पार्टी के लिए छोड़ दी थी. चुनाव नतीजों के बाद ये साफ़ हो गया है कि बंगाल की जनता ने ओवैसी और हुमायू कबीर दोनों की पार्टी को नकार दिया है. जिन 12 सीटों पर AIMIM ने अपने उम्मीदवार खड़े किए थे, वो कहीं फाइट में नहीं रहे. चौथे से लेकर 8 वें स्थान पर उनका कैंडिडेट्स रह गया, और वोटों की बात करें तो दो उमीदवारों के 1500 और 3000 मत को छोड़कर बाकी उमीदवार 1000 वोटों का भी आंकड़ा पार नहीं कर पाया. एक-दो उम्मीदवारों को तो 100 वोट भी नहीं मिल सके.

Khabar Monkey

मुर्शिदाबाद, बर्दवान, मालदा, बीरभूम और उत्तर 24 परगना जैसी सीटों पर जहाँ हुमायू कबीर की जनता उन्नयन पार्टी के उमीदवार थे, वहां भी पार्टी 1000 मतों का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई. एक तरह से पश्चिम बंगाल में मुख्य मुकाबला TMC और भाजपा के बीच रहा है, अगर तीसरी पार्टी के तौर पर किसी ने अपनी दावेदारी पेश की तो, वो कांग्रेस रही है.

AIMIM के उमीदवारों को मिले वोट

रघुनाथगंज
रघुनाथगंज से TMC के अख्रुज्जामा लगभग 14 हज़ार वोटों से कांग्रेस के उमीदवार नासिर शेख से आगे चल रहे हैं. यहाँ भाजपा उमीदवार सुरोजीत पोद्दार को अबतक लगभग 10 हज़ार वोट मिले हैं, जबकि ओवैसी की पार्टी AIMIM के उमीदवार इमरान सोआंकी को अभी तक सिर्फ 795 वोट मिले हैं.

आसनसोल उत्तर
आसनसोल उत्तर सीट से भाजपा के कृष्णेंदु मुखर्जी 28 हज़ार वोट हासिल कर TMC के मोलोय घटक से 11 हज़ार वोटों से आगे चल रहे हैं. यहाँ AIMIM के डेनिश अज़ीज़ को सिर्फ 69 वोट मिले हैं, जबकि तीसरे नंबर के उमीदवार सीपीआई के अखिलेश कुमार सिंह हैं, लेकिन उन्हें भी सिर्फ 1500 के आसपास वोट अभी तक मिले हैं.

कांडी
कांडी सीट से TMC के अपूर्वा सरकार लीड कर रहे हैं. उन्हें अबतक 4773 वोट मिले हैं, और वो 1700 वोटों से अपने नजदीकी हरीफ AIMIM के मिस्बाहुल इस्लाम खान से आगे चल रहे हैं. मिस्बाहुल इस्लाम खान को अब तक 3005 वोट मिले हैं. वो यहाँ दूसरे नंबर के उम्मीदवार हैं. यहाँ 2114 वोटों के साथ तीसरे नम्बर पर कांग्रेस के समीर राणा हैं, और 1775 वोटों के साथ बीजेपी की गार्गी दास घोष हैं.

सुजापुर
यहाँ TMC की सबीना यास्मीन कुल 31457 वोटों के साथ अपने नजदीकी हरीफ कांग्रेस के अब्दुल हन्नान से 18 हज़ार वोटों से आगे हैं. यहाँ तीसरे नंबर पर आल इंडिया सेक्युलर फ्रंट के मो. करीमुल्लाह हक़ हैं, उन्हें कुल 10453 वोट मिले हैं. यहाँ तीसरे नंबर पर भाजपा और चौथे नंबर पर AIMIM के मनिरुल इस्लाम हैं. उन्हें सिर्फ 1360 वोट मिले हैं.

मोथाबाड़ी
मोथाबाड़ी से भाजपा के निबारण घोष कुल 24169 वोट और अपने निकटतम प्रतिद्वंदी TMC के इस्लाम मोहम्मद नजरुल से 4944 वोटों से आगे चल रहे हैं. यहाँ तीसरे नम्बर पर 6665 वोटों के साथ कांग्रेस के उम्मीदवार सायं चौधरी हैं. मजलिस यानी AIMIM के उम्मीदवार मोहम्मद मुस्तहिद हक 333 नंबर लाकर पांचवें स्थान पर रहे हैं.

नलहाटी
नलहाटी से TMC के राजेन्द्र प्रसाद सिंह कुल 5316 वोटों के साथ अपने नजदीकी हरीफ भाजपा के अनिल कुमार सिंह से 2671 वोटों से आगे चल रहे हैं. यहाँ तीसरे नम्बर पर कांग्रेस के डॉक्टर अब्दुल करीम हैं, उन्हें कुल 2620 वोट मिले हैं. मजलिस के उम्मीदवार अंसार शेख यहाँ 591 वोटों के साथ चौथे नम्बर पर हैं.

मुरारई
मुरारई में TMC के डॉक्टर मुशर्रफ हुसैन कुल 4574 वोट के साथ कांग्रेस उमीदवार संजिबुर्रह्मन से सिर्फ 129 वोटों से आगे चल रहे हैं. यहाँ तीसरे नम्बर पर भाजपा की रिंकी घोष हैं. उन्हें अबतक सिर्फ 1902 वोट मिले हैं. यहाँ चौथे नम्बर पर AIMIM के तासिर शेख हैं. उन्हें सिर्फ 431 वोट मिले हैं.

सुती
सुती सीट से TMC के इमानी विश्वास कुल 18463 वोटों के साथ 2594 मत से अपने नजदीकी हरीफ कांग्रेस के अल्फज़ुद्दीन विश्वास से आगे चल रहे हैं. यहाँ तीसरे नम्बर पर 14008 वोटों के साथ भाजपा के महाबीर घोष हैं. यहाँ मजलिस के मोहम्मद ज़ैद चौथे नम्बर पर हैं, और उन्हें सिर्फ 622 मत मिले हैं.

बशीरहाट दक्षिण
बशीरहाट दक्षिण से TMC के सुरजीत मिश्र 20579 वोटों से लीड कर रहे हैं. दूसरे नम्बर पर भाजपा के डॉक्टर शौर्य बनर्जी हैं. तीसरे नम्बर पर CPIM के डॉक्टर ऐनुल आरफीन हैं, जबकि यहाँ AIMIM की शबाना प्रवीण 6वें स्थान पर हैं. उन्हें सिर्फ 652 वोट मिले हैं.

हाबरा
हाबरा में TMC के ज्योति प्रिया मलिक कुल 21899 वोटों के साथ बीजेपी उमीदवार देवदास मंडल से 6244 वोटों से आगे चल रहे हैं. यहाँ तीसरे नम्बर पर CPIM के रिजिनंदन विशवास हैं, और उन्हें कुल 7504 मत मिले हैं. यहाँ चौथे नम्बर पर कांग्रेस के प्रणब भट्टाचार्य हैं, जिन्हें सिर्फ 282 मत मिले हैं. यहाँ 8वें नम्बर पर AIMIM के उम्मीदवार आसिक राज मंडल हैं, जिन्हें सिर्फ 139 वोट मिले हैं.

मुर्शिदाबाद
कुछ और मुस्लिम बहुल सीटों की बात करें तो मुर्शिदाबाद में AIMIM ने अपने उमीदवार ही नहीं उतारे थे. इसके बावजूद मुर्शिदाबाद में भाजपा के गौरी शंकर घोष कुल 59558 मतों के साथ ओने नजदीकी विरोधी उमीदवार शाओनी सिन्हा रॉय से 26237 वोटों से आगे चल रहे हैं. यहाँ कांग्रेस के अली सिद्दीकी को सिर्फ 4198 वोट मिले हैं. हुमायू कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के मेरे हसनत अली को सिर्फ 718 वोट मिले हैं.

Leave a Reply