HealthViral

हाई प्रोटीन स्नैक: सोयाबीन बीटरूट कबाब बनाने की आसान रेसिपी, भूख मिटाने का हेल्दी तरीका

चुकंदर का टेस्ट कई लोगों को पसंद नहीं होता है। बच्चों को तो चुकंदर खिलाना बिल्कुल नामुमकिन सा है। ऐसे में अगर आप चुकंदर में सोयाबीन मिलाकर कबाब तैयार करेंगी तो घर का हर सदस्य इसे खाना पसंद करेगा। चुकंदर एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। साथ ही आयरन को बूस्ट करने के लिए जाना जाता है। वहीं सोया चंक्स प्रोटीन का बहुत अच्छा स्त्रोत होता है। इसमें फाइबर, कैल्शियम, आमेगा 3 फैटी एसिड, विटामिन्स, मिनरल्स भी होते हैं। सोया कबाब वीगन्स के लिए प्रोटीन की पावर डोज है। यह दोनों चीजें शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाती हैं। अगर आप वेटलॉस जर्नी में हैं तो आपके लिए यह रेसिपी फायदेमंद साबित हो सकती है।

हाई प्रोटीन स्नैक: सोयाबीन बीटरूट कबाब बनाने की आसान रेसिपी, भूख मिटाने का हेल्दी तरीका
हाई प्रोटीन स्नैक: सोयाबीन बीटरूट कबाब बनाने की आसान रेसिपी, भूख मिटाने का हेल्दी तरीका

इन चीजों की पड़ेगी जरूरत

100 ग्राम सोयाबीन (सोया चंक्स)
1 छोटा चुकंदर (कद्दूकस किया हुआ)
1/2 कप चावल का आटा या बेसन
1 छोटा टुकड़ा अदरक (कद्दूकस)
3–4 हरी मिर्च (बारीक कटी)
5–6 लहसुन की कलियां (कुचली हुई)
1/2 टीस्पून गरम मसाला (ऑप्शनल)
1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर (ऑप्शनल)
स्वादानुसार नमक
2–3 टेबलस्पून तेल (शैलो फ्राई के लिए)

सोयाबीन बीटरूट कबाब बनाने की रेसिपी

इसे बनाने के लिए सोया चंक्स को गुनगुने पानी में 15–20 मिनट के लिए भिगो दें। इसके बाद अच्छी तरह निचोड़कर मिक्सर में दरदरा पीस लें। इसके बाद एक बाउल में पिसा हुआ सोया, कद्दूकस किया चुकंदर, चावल का आटा/बेसन, अदरक, हरी मिर्च, लहसुन और सारे मसाले डालें। सबको अच्छे से मिलाकर सॉफ्ट डो जैसा मिश्रण तैयार करें।

Khabar Monkey

अब आपको इन्हें कबाब की शेप देना है। इस मिश्रण से छोटे-छोटे टिक्की या कबाब का आकार बना लें। फिर पैन में थोड़ा तेल डालकर शैलो फ्राई करें। दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक। आप चाहें तो एयर फ्रायर में 180°C पर 10–12 मिनट तक क्रिस्प होने तक पका सकते हैं। इसे हरी चटनी या दही डिप के साथ सर्व करें। चाय के साथ शाम का हेल्दी स्नैक ऑप्शन है। इसके अलावा आप बर्गर/रैप में टिक्की की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

अगर मिश्रण ढीला लगे तो थोड़ा और बेसन या ब्रेडक्रम्ब्स मिला सकते हैं। ज्यादा क्रिस्पी बनाने के लिए हल्का सा सूजी भी डाल सकते हैं। ऑयल कम रखना है तो नॉन-स्टिक पैन या एयर फ्रायर का इस्तेमाल करें।

Leave a Reply