SportsViral

IPL 2026: GT ने बढ़ाई RCB, SRH और RR की चिंता, अभी 9 टीमें प्लेऑफ की रेस में बरकरार; समझें पूरा गणित

IPL 2026 Playoffs Scenario After 46 Matches: आईपीएल 2026 के 46 मुकाबले हो चुके हैं और 40 मैचों तक सीजन में अजेय रहने वाली हैं। रविवार को गुजरात टाइटंस ने पंजाब को हराकर आरसीबी, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स की चिंता बढ़ा दी हैं। कुल मिलाकर अभी 10 में से 9 टीमें प्लेऑफ की रेस में बनी हुई हैं। अगर जादुई आंकड़े की बात करें तो 16 अंकों पर पिछले कुछ सीजन में प्लेऑफ के लिए टीमों ने क्वालिफाई किया है।

IPL 2026: GT ने बढ़ाई RCB, SRH और RR की चिंता, अभी 9 टीमें प्लेऑफ की रेस में बरकरार; समझें पूरा गणित
IPL 2026: GT ने बढ़ाई RCB, SRH और RR की चिंता, अभी 9 टीमें प्लेऑफ की रेस में बरकरार; समझें पूरा गणित

अंत में ऐसी तस्वीर भी दिख सकती है कि एकसाथ दो या तीन टीमों के समान अंक होंगे, इस स्थिति में नेट रनरेट काम आएगा। अगर टॉप 5 टीमों का मौजूदा हाल देखें उसे देख सीएसके और दिल्ली कैपिटल्स को अगर प्लेऑफ में जाना है तो कुछ अलग करना पड़ सकता है। 5 मई को दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला होना है और इस मैच में हारने वाली टीम की उम्मीदों को प्लेऑफ के लिहाज से झटका लग सकता है। यानी काफी रोचक हो चुका है।

क्या है 9 टीमों के लिए प्लेऑफ का समीकरण?

  • RCB: आरसीबी ने अभी तक 9 में से 6 मैच जीते हैं और उसके 12 अंक हैं। उसके बचे हुए पांच मैच लखनऊ सुपर जायंट्स, मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद से होने हैं। यानी चुनौती कठिन है। 16 या 18 अंक के लिए डिफेंडिंग चैंपियन को कम से कम बचे हुए मैचों में से 2 या 3 मैच जीतने होंगे।
  • PBKS: पंजाब किंग्स की बात करें तो टीम अभी भी अंकतालिका में टॉप पर बनी हुई है। पंजाब ने 9 में से छह मैच जीते हैं और उसके 13 अंक हैं। बच हुए मैचों में पंजाब को हैदराबाद, दिल्ली, मुंबई, आरसीबी और लखनऊ का सामना करना पड़ा है। अगर टीम को आसानी से प्लेऑफ में पहुंचना है तो कम से कम 5 में से तीन मैच जीतने होंगे।
  • SRH, RR, GT: सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस ने अभी तक 10 में से 6-6 मैच जीते हैं। तीनों टीमों का अभी एक जैसा हाल ही है। इन तीनों की आपस में भी आने वाले मैचों में भिड़ंत होनी है। ऐसे में इन तीन टीमों के बीच प्लेऑफ के लिए कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। गुजरात को अगर राजस्थान और हैदराबाद दोनों हराती हैं तो शुभमन गिल की टीम को रेस से बाहर किया जा सकता है।
  • CSK, DC: चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स अभी एक जैसी स्थिति में हैं। सीएसके का नेट रनरेट अभी बेहतर है लेकिन फिर भी दोनों टीमों के 5-5 मैच बाकी हैं। ऐसे में आपस में दिल्ली और चेन्नई का मैच 5 मई को निर्णायक बन सकता है दोनों के सफर के लिहाज से। 16 अंक के लिए दोनों टीमों को पांच में से चार मैच जीतने होंगे।
  • KKL, LSG: कोलकाता नाइट राइडर्स की आखिरी उम्मीद अभी भी प्लेऑफ के लिए बरकरार है। लखनऊ का भी कुछ ऐसा हाल है। दोनों टीमों को 16 अंकों का आंकड़ा छूने के लिए अपने बचे हुए सभी मैच जीतने होंगे। एक भी हार दोनों में से किसी को भी प्लेऑफ की रेस से बाहर कर सकती है। केकेआर के पांच और लखनऊ सुपर जायंट्स के 6 मैच अभी बाकी हैं।

मुंबई इंडियंस की उम्मीदें खत्म!

पांच बार की चैंपियन है। ऐसे में टीम अगर बचे हुए पांच मैच जीतती भी है तो भी 14 अंक तक ही पहुंचेगी। यानी 16 का जादुई आंकड़ा टीम नहीं छू पाएगी। ऐसे में कोई चमत्कार या टॉप टीमों की लगातार हार ही टीम को आगे बढ़ा सकती है। अगर मुंबई को आगे बढ़ना है तो लखनऊ, सीएसके, दिल्ली जैसी टीमों को टॉप पर काबिज पंजाब, हैदराबाद, आरसीबी को हराना होगा।

शाहरुख खान पर 100 रुपये का जुर्माना और प्रतिबंध, रियान पराग का वेपिंग कांड; ये हैं IPL के 10 बड़े विवाद

आईपीएल के पिछले 18 सीजन में विवादों का पुराना नाता देखने को मिला है। पहले सीजन में हुए थप्पड़कांड, फिर 2012 में शाहरुख खान की हाथापाई और अब मौजूदा सीजन में रियान पराग की वेपिंग।

Leave a Reply