टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना चुकीं और ‘महाभारत’ में द्रौपदी का किरदार निभाने वाली रूपा गांगुली राजनीति में काफी एक्टिव हैं. इस बार वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से चुनावी मैदान में उतरी हैं और उनका सीधा मुकाबला तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार लवली मैत्रा से हो रहा है. इस समय वो सोनारपुर की सीट पर आगे चल रही हैं, जिससे ये सीट अब हाई-प्रोफाइल मुकाबले के रूप में देखी जा रही है, जहां दोनों ही उम्मीदवारों की पॉपुलैरिटी और राजनीतिक पकड़ चर्चा का विषय बनी हुई है.

चुनाव प्रचार के दौरान दोनों दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. एक तरफ रूपा गांगुली अपनी फिल्मी पहचान और सामाजिक मुद्दों पर सक्रिय रुख के आधार पर जनता से जुड़ने की कोशिश कर रही हैं, वहीं दूसरी ओर लवली मैत्रा स्थानीय विकास कार्यों और पार्टी संगठन की मजबूती के दम पर वोटरों को साधने में लगी हैं. सोनारपुर में स्थानीय विकास और राजनीति से जुड़े मुद्दों पर मिला-जुला रिएक्शन देखने को मिल रहा है.
Khabar Monkey
दो उम्मीदवारों के बीच कड़ा मुकाबला
कई लोगों का मानना है कि ये मुकाबला सिर्फ दो उम्मीदवारों के बीच नहीं, बल्कि दो बड़ी पार्टियों के बीच प्रतिष्ठा की लड़ाई बन चुका है. पश्चिम बंगाल की राजनीति हमेशा से ही तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़े संघर्ष के लिए जानी जाती है, और इस बार भी स्थिति अलग नहीं है. चुनाव परिणामों को लेकर जनता में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. सोशल मीडिया पर भी इस सीट को लेकर लगातार बहस जारी है और लोग अपने-अपने अनुमान लगा रहे हैं.
महाभारत की ‘द्रौपदी’
रूपा गांगुली पॉपुलर एक्ट्रेस होने के साथ-साथ सिंगर और पॉलिटिशियन हैं. साल 2015 में, वो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुईं और 2016 से 2022 तक संसद सदस्य (राज्यसभा) के रूप में काम किया और पश्चिम बंगाल में भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रहीं. रूपा गांगुली को असली पहचान साल 1988 में बी आर चोपड़ा की ‘महाभारत’ से मिली थी. इस माइथोलॉजी कल सीरियल में उन्होंने द्रौपदी का अहम किरदार निभाया था, जिसके चलते वो भारत के घर-घर में पहचाने जाने वाला चेहरा बन गई थीं. लेकिन अब वो फिल्म-टीवी इंडस्ट्री से दूर राजनीति में एक्टिव हैं और लगातार चर्चा में रहती हैं.





