SportsViral

World Test Championship: इस दिन फिर शुरू होगा टेस्ट का रोमांच, पाकिस्तान क्रिकेट टीम खेलेगी मुकाबला

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मुकाबले एक बार फिर से शुरू होने जा रहे हैं। बीच में इसके मैच ​बंद हो गए थे, लेकिन अब फिर से टेस्ट का रोमांच शुरू होगा। पाकिस्तान क्रिकेट टीम बांग्लादेश का दौरे करने जा रही है। इसमें दो टेस्ट खेले जाएंगे, जो विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होंगे। इससे डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में भी कई सारे बदलाव नजर आएंगे। सभी मैच दिन में ही खेले जाएंगे। 

World Test Championship: इस दिन फिर शुरू होगा टेस्ट का रोमांच, पाकिस्तान क्रिकेट टीम खेलेगी मुकाबला
World Test Championship: इस दिन फिर शुरू होगा टेस्ट का रोमांच, पाकिस्तान क्रिकेट टीम खेलेगी मुकाबला

8 मई से खेला जाएगा बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान पहला टेस्ट मुकाबला

पाकिस्तान क्रिकेट टीम जल्द ही बांग्लादेश के दौरे पर जाने वाली है, जहां दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे। सीरीज का पहला मुकाबला 8 मई से खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मैच 16 मई से खेला जाएगा। पहला मैच ढाका में खेला जाएगा, वहीं दूसरा मैच सिल्हट में होगा। ये सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेले जाएंगे। 

Khabar Monkey

डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में पाकिस्तान पांचवें और बांग्लादेश आठवें नंबर पर

अभी की बात करें तो विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में पाकिस्तान क्रिकेट टीम पांचवें स्थान पर चल रही है। टीम ने दो मैच खेले हैं और उसमें से एक में उसे जीत मिली है और एक में हार का सामना करना पड़ा है। टीम का पीसीटी 50 का है। वहीं बात अगर बांग्लादेश की करें तो वो आठवें नंबर पर है। टीम ने दो टेस्ट खेले हैं, इसमें एक एक मैच वो हारी है और एक ड्रॉ रहा है। यानी उसका पीसीटी 16.67 का है। अब इस टेस्ट सीरीज में क्या बदलाव आता है, ये देखना काफी ज्यादा दिलचस्प होगा।

पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीमों का कर दिया गया है ऐलान

पाकिस्तान और बांग्लादेश की ओर से सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया जा चुका है। बांग्लादेश के कप्तानी नजमुल हुसैन शांतो का रहे हैं, वहीं पाकिस्तानी टीम की कमान शान मसूद के हाथों दी गई है। पूर्व कप्तान और हाल ही में संन्यास का ऐलान करने वाले सरफराज अहमद को हेड कोच की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बांग्लादेश क्रिकेट टीम: नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), महमूदुल हसन जॉय, शादमान इस्लाम, मोमिनुल हक शोरब, मुशफिकुर रहीम, लिटन कुमार दास, मेहदी हसन मिराज (उप कप्तान), तैजुल इस्लाम, नईम हसन, एबादोत हुसैन चौधरी, शोरीफुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, नाहिद राणा, तंजीद हसन, अमित हसन।

पाकिस्तान क्रिकेट टीम: शान मसूद (कप्तान), अब्दुल्ला फजल, अमद बट, अजान अवैस, बाबर आजम, हसन अली, इमाम-उल-हक, खुर्रम शहज़ाद, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद रिज़वान (विकेट कीपर), मुहम्मद गाज़ी गोरी (विकेट कीपर), नोमान अली, साजिद खान, सलमान अली आगा, सऊद शकील और शाहीन शाह अफरीदी। 

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply