SportsViral

GT vs PBKS Match Highlights: रोमांचक मुकाबले में सुंदर ने लगाया गुजरात का बेड़ा पार, पंजाब किंग्स दूसरा मैच हारी

IPL 2026 Gujarat Titans vs Punjab Kings Today Cricket Match LIVE Scorecard: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) में रविवार (3 मई) को गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को 4 विकेट से हरा दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 163 रन बनाए। सूर्यांश शेडगे की शानदार अर्धशतकीय पारी के दमपर पंजाब किंग्स 160 के पार पहुंच पाई। जेसन होल्डर ने गुजरात टाइटंस के लिए 4 विकेट झटके।

Khabar Monkey

GT vs PBKS Match Highlights: रोमांचक मुकाबले में सुंदर ने लगाया गुजरात का बेड़ा पार, पंजाब किंग्स दूसरा मैच हारी
GT vs PBKS Match Highlights: रोमांचक मुकाबले में सुंदर ने लगाया गुजरात का बेड़ा पार, पंजाब किंग्स दूसरा मैच हारी

गुजरात टाइटंस ने 19.5 ओवर में 6 विकेट पर 167 रन बनाए। गुजरात के मध्यक्रम के खराब प्रदर्शन के कारण मैच आखिरी ओवर तक गया। गुजरात को 18 गेंद पर 24 रन चाहिए थे। वाशिंगटन सुंदर और जेसन होल्डर क्रीज पर थे। 18वें ओवर में 7 और 19 वें ओवर में 6 रन बने और होल्डर आउट। आखिरी ओवर में 11 रन चाहिए थे। मैच का नतीजा कुछ भी सकता था। मार्कस स्टोइनिस ने आखिरी ओवर किया। आखिरी 2 गेंद पर 3 रन चाहिए थे। सुंदर ने पांचवीं गेद पर छक्का जड़कर मैच खत्म किया। इस जीत के साथ गुजरात टाइटंस के 10 मैच में 12 अंक हो गए। वह पांचवें नंबर पर है। पंजाब किंग्स इस सीजन दूसरा मैच हारी और 13 अंकों के साथ पहले नंबर पर है।

Match Ended

Indian Premier League, 2026

Gujarat Titans 
167/6 (19.5)

vs

Punjab Kings  
163/9 (20.0)

Match Ended ( Day – Match 46 )
Gujarat Titans beat Punjab Kings by 4 wickets

पंजाब किंग्स के लिए सूर्यांश शेडगे ने 29 गेंद पर 57 रन बनाए। मार्कस स्टोइनिस ने 31 गेंद पर 40 रन बनाए। मार्को यानसेन 11 गेंद पर 20 रन बनाए। श्रेयस अय्यर ने 21 गेंद पर 19 रन बनाए। प्रभसिमरन सिंह 15 रन बनाए। प्रियांश आर्या ने 2 रन बनाए। विजयकुमार वैशाख और अर्शदीप सिंह 1-1 रन बनाकर नाबाद रहे। नेहल वढेरा और कूपर कोनोली खाता नहीं खोल पाए। गुजरात टाइटंस के लिए जेसन होल्डर ने 4 विकेट झटके। मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा ने 2-2 विकेट झटके। राशिद खान ने 1 विकेट लिए।

गुजरात टाइटंस के लिए साई सुदर्शन ने 41 गेंद पर 57 रन बनाए। वाशिंगटन सुंदर ने 23 गेंद पर नाबाद 40 रन बनाए। जोस बटलर ने 22 गेंद पर 26 और निशांत सिंधू ने 15 रन बनाए। शुभमन गिल और जेसन होल्डर ने 5-5 रन बनाए। राहुल तेवतिया 2 रन बनाकर आउट हुए। अरशद खान 8 रन बनाकर नाबाद रहे। पंजाब किंग्स के लिए अर्शदीप सिंह और विजयकुमार वैशाख ने 2-2 विकेट लिए। मार्को यानसेन और मार्कस स्टोइनिस ने 1-1 विकेट लिए।

Leave a Reply