अक्षरा सिंह भोजपुरी की चर्चित अभिनेत्रियों में से एक हैं। उनकी पेशेवर और निजी जिंदगी अक्सर सुर्खियों का हिस्सा बनी रहती हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में अपनी लव लाइफ को लेकर बात की और बताया कि उन्हें दोबारा प्यार हुआ है। बता दें कि अभिनेत्री इससे पहले भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह को डेट कर चुकी हैं, लेकिन दोनों का रिश्ता ब्रेकअप के बाद खत्म हो गया। चलिए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने अब क्या बताया है।

प्यार के बिना कोई नहीं रह सकता: अक्षरा सिंह
यूट्यूब चैनल जिंगाबाद को दिए इंटरव्यू में अक्षरा सिंह से पूछा गया कि क्या उन्हें प्यार दोबारा नहीं हुआ। इस सवाल पर अभिनेत्री ने कहा, ‘हुआ है ना, चल रहा है। दोबारा क्या होता है, जो पुराना हो गया वो तो भूतकाल में चला गया। अब मैं भविष्य की चिंता करूंगी वर्तमान की चिंता करूंगी या भूतकाल पर अटकी रहूंगी, तो भूत ही बन जाउंगी।”
यह भी पढ़ें:
Khabar Monkey
इसके आगे अक्षरा सिंह ने कहा, “अभी टाइम है सर। अभी मैं प्यार के ‘प’ पर पहुंची हूं और थोड़ा सा प्रोसेस होने दीजिए, फिर बताऊंगी।” उन्होंने कहा कि प्यार के बिना कोई नहीं रह सकता है। हालांकि एक्ट्रेस ने नाम रिवील नहीं किया। उन्होंने कहा, ‘मैं अभी बता नहीं सकती, क्योंकि नजर बहुत तेज लगती है मुझे। नजर लग गई तो।”
बताया शादी करेंगी या नहीं अक्षरा
इसके बाद अक्षरा ने शादी को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा, “शादी का तो पता नहीं, क्योंकि पहले इंसान को देखना चाहिए, जानना चाहिए, माइंडसेट मिलेगा या नहीं। तमाम नेगेटिव चीजों को डील कर पाएगा या नहीं। तो बहुत सी चीजें हैं, वो जब समझ आ जाएंगी तब देखा जाएगा शादी का।” उन्होंने कहा कि अभी एकदम नया फेज है। मैं खुद भी अभी फिगर आउट कर रहीं हूं। वहीं, नाम पूछे जाने पर अक्षरा ने कहा कि अभी इसे पर्दे में ही रहने दीजिए।
बता दें, एक समय पर अक्षरा और पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल में से एक थे। हालांकि, फिर पवन सिंह ने 2018 में अचानक ज्योति सिंह से शादी कर ली। इसके बाद दोनों का रिश्ता टूट गया। अक्षरा ने पवन सिंह पर कई आरोप लगाए थे।
यह भी पढ़ें:





