SportsViral

IPL Points Table: अंक तालिका में फिर से हलचल, टॉप 4 के लिए 5 टीमों के बीच रोचक जंग

आईपीएल 2026 की अंक तालिका अब और भी रोचक हो चली है। र​विवार को दो मुकाबले खेले गए, इसके बाद टॉप 4 की जंग और भी ज्यादा दिलचस्प हो गई है। अब हालात ये हो गए हैं कि अभी कह पाना मुश्किल है कि कौन सी टीम प्लेऑफ में जाएगी और कौन सी बाहर हो जाएगी। कुल मिलाकर 4 टीमों के पास बराबर 12 अंक हो गए हैं, हालांकि पंजाब किंग्स का पहले नंबर की कुर्सी पर कब्जा बना हुआ है। 

IPL Points Table: अंक तालिका में फिर से हलचल, टॉप 4 के लिए 5 टीमों के बीच रोचक जंग
IPL Points Table: अंक तालिका में फिर से हलचल, टॉप 4 के लिए 5 टीमों के बीच रोचक जंग

केकेआर ने एसआरएच और गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को दी मात

रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग में दो मैच हुए। पहले मुकाबले में केकेआर ने एसआरएच यानी सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हरा दिया, वहीं दूसरे मैच में गुजरात टाइटंस ने पंजाब​ किंग्स को 4 विकेट से पीट दिया। इसके सा​थ ही केकेआर के साथ साथ जीटी ने भी अपनी दावेदारी पेश कर दी है। अब की ताजा स्थिति की बात की जाए तो हार के बाद भी पंजाब किंग्स की टीम 13 अंक लेकर पहले नंबर पर बनी हुई है। हालांकि अब दूसरे नंबर की टीम से उसका अंतर काफी कम रह गया है। 

चार टीमों के पास बराबर 12 अंक, इसलिए फंस गया मामला

पंजाब किंग्स के बाद आरसीबी, एसआरएच, राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के 12 अंक हो गए हैं। यानी इनमें से कोई भी टीम एक जीत के साथ ही आगे निकल जाएगी। हालांकि टॉप 5 टीमों के बाद नीचे की टीमों के बीच अंकरत काफी ज्यादा हो गया है। सीएसके और दिल्ली कैपिटलस के पास आठ आठ अंक हैं। केकेआर पास सात और मुंबई व एलएसजी के पास चार चार अंक हैं। इन दो बिल्कुल नीचे की टीमों को छोड़ दिया जाए तो बाकी टीमें अभी भी प्लेऑफ में जाने की अपनी अपनी दावेदारी पेश कर रही हैं। 

Khabar Monkey

आज मुंबई इंडियंस का मुकाबला एलएसजी से होगा

आज की बात की जाए तो मुंबई इंडियंस और एलएसजी के बीच मुकाबला खेला जाएगा। ये मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। इस मैच को जो टीम जीतेगी, वो छह अंक हासिल कर लेगी। हालांकि इसके बाद भी टीम को बहुत ज्यादा फायदा नहीं होगा, वो नौवें या फिर दसवें पर ही रहेगी। मुंबई की टीम नौ और एलएसजी आठ मैच खेल चुकी है। यानी अगर आप मुंबई की टीम हारी तो फिर उसका खेल खत्म हो जाएगा। लेकिन अगर एलएसजी जीती तो उसकी सांसें चलती रहेंगी। आज दोनों के लिए करो या मरो का मुकाबला होगा। 

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply